सीएम योगी से मिलने नहीं जाते और न ही उन्हें जरूरत है और न ही सीएम को उनसे मिलने की कोई जरूरत है: बृजभूषण

गोंडा
उत्तर प्रदेश के गोंडा से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ''वह सीएम योगी से मिलने नहीं जाते और न ही उन्हें जरूरत है और न ही सीएम को उनसे मिलने की कोई जरूरत है। उन्होंने कहा कि सीएम से उनकी कोई नाराजगी नहीं है और न ही कोई बैर है। हमने कोई ऐसी शपथ भी नहीं ली कि हम कभी मिलेंगे नहीं।

बृजभूषण सिंह ने ये भी कहा…
बृजभूषण सिंह ने कहा कि सीएम योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री है। मेरे बेटे करण भूषण सिंह ( भाजपा सांसद) और प्रतीक भूषण सिंह ( भाजपा विधायक) उनसे मिलते रहते हैं। लेकिन मैं नहीं जाता हूं। क्योंकि हमें जरूरत नहीं है।

'विधायक अधिकारियों के पैर छू रहे…'
बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि, आज काम के लिए सिफारश जरूरी है। आज हालात ऐसे है कि विधायकों को अपना काम निकलवाने के लिए अफसरों के पैर छूने पड़ते हैं। जो काम अफसरों को स्वप्रेरणा से करना चाहिए, उसके लिए भी सिफारिश लगती है। कहीं न कहीं सत्ता का प्रभाव सीमित हो गया।

राहुल गांधी के बारे में ये बोले बृजभूषण
विपक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि ''इस देश में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है। विपक्ष का काम है सरकार को चेताना, सतर्क करना और समय पर ठोक देना। राहुल गांधी को अभी सीखने की जरूरत है। राहुल का नाम यानी खानदान भले ही नेहरू और इंदिरा गांधी से जुड़ा हो, लेकिन उनका खुद का कोई स्पष्ट विजन नजर नहीं आता। वह देश के लिए क्या करना चाहते हैं, यह समझ नहीं आता। राहुल अभी सीखें, गंभीरता लाएं। उन्हें चाहिए कि वो हमसे नहीं तो कम से कम अपने परिवार और पार्टी नेताओं से सीखें।

  • admin

    Related Posts

    नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

    मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

    कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

    नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1

    भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    भारत-पाक रिश्तों पर फिर चर्चा, हैंडशेक को लेकर सलमान अली आगा का बयान चर्चा में

    इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    इगोर ट्यूडर बने टोटेनहम हॉटस्पर के अंतरिम कोच

    दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

    यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा