एक्ट्रेस पायल घोष को पाक एक्टर ने दी चेतावनी! कश्मीर जाना है तो पहले कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो

साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक हफ्ते पहले कश्मीर ट्रिप के लिए बुकिंग कर ली थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हो गया। इसके बाद अब वो धर्म संकट में हैं कि वहां जाएं या नहीं! उन्होंने अपने पाकिस्तानी दोस्त से मशवरा लेना चाहा तो उल्टा उसने 'चेतावनी' दे डाली। उसने एक्ट्रेस से कहा कि कश्मीर जाना है तो पहले कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई है। चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने मारने से पहले मृतकों से धर्म के बारे में पूछा था। उन्होंने ज्यादातर हिंदुओं को निशाना बनाया। इससे पूरा देश दहल गया है।

हफ्ते भर पहले बुक की थी कश्मीर की ट्रिप
पायल घोष ने इस हमले से हफ्ते भर पहले ही कश्मीर की ट्रिप बुक की थी। आतंकी हमले के बाद वो असमंजर में फंस गईं कि क्या आगे बढ़ना चाहिए! पर उनके एक पाकिस्तानी दोस्त ने उन्हें ऐसा मैसेज दिया कि वो डर गईं।

अब कंफ्यूज हैं पायल घोष
वो कहती हैं, 'ये बहुत घिनौना है। मैंने पाकिस्तानी के एक एक्टर और मेरे दोस्त के साथ अपनी जर्नी की प्लानिंग के बारे में शेयर किया, क्योंकि मैं कश्मीर जाने का इंतजार कर रही थी। मेरी टिकटें एक हफ्ते पहले ही बुक हो गई थीं। लेकिन हमले के बाद मैं असमंजस में हूं कि मुझे ट्रिप पर जाना चाहिए या नहीं।'

'कलमा सीखो, तब कश्मीर जाना'
पायल ने आगे कहा, 'पहले से ही अनिश्चितता का माहौल है और इस सबके बीच जब आपको ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं, जो इशारों में ये बताती हैं कि आप अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं यो जाहिर है इससे आपको गुस्सा आएगा। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं 'इल्म अल-कलाम' सीखूं नहीं तो मुझे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। 'अंजाम' से उनका वास्तव में क्या मतलब है? ये सुनने के बाद मैं वाकई में बहुत गुस्से में हूं। ये घटना पाकिस्तान के लोगों के लिए मजाक की बात लगती है।'

पायल को हुआ अफसोस
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ऐसी मानसिकता वाले लोगों से दोस्ती करने का अफसोस है। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जिन्हें हमने खो दिया है, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान हम सबकी रक्षा करें।'

  • admin

    Related Posts

    हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

     फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन