कोलकाता करेगा अपने 100वें IPL मैच की मेजबानी, कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स की भिड़ंत आज

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स आज का आईपीएल मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आईपीएल का यहां 100वां मैच होगा। कोलकाता और पंजाब के बीच लड़ाई दिलचस्प होगी, क्योंकि पंजाब के खिलाफ कोलकाता की टीम एक लो स्कोरिंग पिछले मैच में बुरी तरह से ढेर हो गई थी। इसके अलावा लड़ाई पॉइंट्स टेबल में टॉप 6 में बने रहने के लिए भी होगी। कोलकाता की टीम इस समय सातवें नंबर पर है और पंजाब पांचवें पायदान पर है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि कोलकाता की पिच का मिजाज कैसा होगा? क्या गेंदबाज अपना करतब दिखाएंगे या बल्लेबाजों का राज कोलकाता में होगा?

कोलकाता के ईडन गार्डेंस की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां अब तक 99 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 41 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी की है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम यानी रन चेज करने वाली टीम 56 मुकाबले जीती हैं। हालांकि, इस सीजन चार मैचों में से एक मैच में ही रन चेज करते हुए जीत मिली है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 154 है। ऐसे में यहां पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प बुरा नहीं होगा। हालांकि, ओवरऑल आंकड़ों को देखा जाए तो रन चेज में यहां टीम सफल हुई हैं।

गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो यहां पेसर्स और स्पिनर्स दोनों को ही मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को 57.73 फीसदी विकेट यहां मिलते हैं और स्पिनरों को 42 फीसदी से ज्यादा सफलताएं मिलती हैं। इस तरह दोनों तरह के गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। हालांकि, इस सीजन पहले तीन मैचों में ऐसा बहुत कम देखने को मिला है। 586 विकेट तेज गेंदबाजों ने आईपीएल में यहां चटकाए और 429 विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी इस मैदान के यही कहते हैं।

  • admin

    Related Posts

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    अहमदाबाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल…

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

      नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!