आठवले ने कहा- टूरिस्टों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटना पहली बार देखने को मिली है, जो अत्यंत गंभीर और दुखद

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को कठोर संदेश देने की आवश्यकता जताई। उन्होंने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण और भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताया। आठवले ने कहा कि टूरिस्टों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटना पहली बार देखने को मिली है, जो अत्यंत गंभीर और दुखद है। रामदास आठवले ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है। उसने बार-बार घुसपैठियों के जरिए भारत की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की है। यह हमला एक बार फिर यह साबित करता है कि पाकिस्तान की नीयत कभी साफ नहीं रही। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए, सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं, बल्कि निर्णायक युद्ध के जरिए पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पीओके वापस लिया जाए।
आठवले ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंभीरता की सराहना की और कहा कि पीएम मोदी ने अपने सऊदी अरब दौरे को बीच में छोड़कर देश लौटने का निर्णय लिया, जो इस घटना के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
आठवले ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में शांति का माहौल बना था, लेकिन इस तरह का हमला दर्शाता है कि पाकिस्तान अब भी कश्मीर को अशांत करने की साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार आतंकियों ने पर्यटकों से नाम पूछकर, धर्म के आधार पर हत्या की, जो न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि भारत की एकता पर भी हमला है।
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं, जबकि इस समय पूरे देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। शहीद हुए जवानों और नागरिकों का अपमान करने के बजाय विपक्ष को सरकार का समर्थन करना चाहिए।
आठवले ने अंत में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना पर कड़ा और निर्णायक कदम उठाएंगे और पाकिस्तान को ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे वह हमेशा याद रखेगा।

  • admin

    Related Posts

    मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव: इजरायल ने ईरान के बड़े सैन्य चेहरों को किया ढेर, खलबली मची

    ईरान ईरान युद्ध का आज (मंगलवार, 17 मार्च को) 18वां दिन है। इस बीच इजरायली सुरक्षा बल (IDF) ने बड़ा दावा किया है। IDF ने कहा है कि बीती रात…

    राहुल गांधी पर बढ़ा दबाव: पूर्व नौकरशाहों और सैन्य अधिकारियों ने लिखी खुली चिट्ठी, माफी की मांग

    नई दिल्ली संसद भवन परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के हालिया विरोध-प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। 204 सेवानिवृत्त सैन्य…

    One thought on “आठवले ने कहा- टूरिस्टों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटना पहली बार देखने को मिली है, जो अत्यंत गंभीर और दुखद

    1. इस हमले ने देशभर में गुस्सा और चिंता पैदा की है। केंद्रीय मंत्री का बयान सही कदम लगता है, क्योंकि ऐसे मामलों में मजबूत प्रतिक्रिया जरूरी है। एयरलाइनों द्वारा उड़ानों की संख्या बढ़ाने का निर्णय यात्रियों के लिए राहत ला सकता है। क्या सरकार इस तरह के हमलों को रोकने के लिए और क्या कदम उठा रही है?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 0 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी