प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने पहलगाम में हत्याकाण्ड की कड़ी निंदा की, इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता

रायपुर
पुलवामा हमले के बाद भारत भूमि को फिर से रक्तरंजित करने के कुत्सित प्रयास की कड़ी में पाकिस्तान के पाले गये आतंकियों ने फिर से एक कायराना हमला पहलगाम में किया और निर्दोष भारतीयों की हत्या की। यह एक प्रकार का जनसंहार/सामूहिक हत्याकाण्ड है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने इस हत्याकाण्ड की कड़ी निंदा करते हुए कहा है इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता कि निर्दोष और निहत्थे भारतीयों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जम्मू-कश्मीर में सब कुछ बदल रहा का जो नेरेटिव गढ़ने का प्रयास था ये काण्ड उसकी धज्जियाँ उड़ा रहा है। इतना बड़ा काण्ड बगैर स्थानीय सहयोग के हो ही नहीं सकता अर्थात् सेना को स्थानीय स्तर पर भी आतंकियों की पहचान कर उन्हें 72 हूरों के पास भेजने का काम शुरू कर देना चाहिए।
यह एक सर्वभौमिक सत्य है कि पाकिस्तान ही इस काण्ड में शामिल है अतः भारत के प्रधानमंत्री / राष्ट्रपति से हमारी मांग है कि तत्काल इस हमले का मुँहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए और अगर युद्ध जरूरी है तो युद्ध ही सही ताकि विश्वपटल से आतंकिस्तान (पाकिस्तान) का वजूद तक मिटा दिया जावे यही वो स्वर्णिम अवसर है जब हमारी सेना का उबलता लहू पाकिस्तानी आतंकी और उनके आकाओं का सर्वनाश करने में पूर्णतः सक्षम है। इस काण्ड की घोर निन्दा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सुनील कुकरेजा, संजय नाग, एच. एन. सिंह, सन्नी देशमुख, संतोष मार्कण्डेय, शिव लिमजे, समीर पाल, सांई प्रजापति, मुकेश सिन्हा, संजय हलदर, लक्ष्मी कश्यप, विजेन्द्र कुंमलकर ने मातकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय सेना से अनुरोध किया है कि इस हमले का मुँहतोड़ जवाब दें।

 

  • admin

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल, जैव विविधता और जल बचाव पर जोर

    रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल कोपरा जलाशय आज पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है। “जैव विविधता के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस…

    सुकमा का मिनपा हेल्थ सेंटर बना मिसाल, कठिन हालात में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    रायपुर  अत्यंत सुदूर, पहुंचविहीन एवं संवेदनशील क्षेत्र सुकमा जिले का मिनपा स्वास्थ्य केंद्र आज सेवा, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल बन चुका है। जो स्वास्थ्य सेवाएं वर्ष 2022 में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 0 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत