शेयर बाजार में तूफानी तेजी , सेंसेक्स 600 अंक उछलकर फिर 80,000 के पार

मुंबई
 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर टैरिफ घटाने की बात कही है। इससे अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भी जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। इससे सेंसेक्स 80000 के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स 79595.59 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 80,142.09 पर खुला है और करीब साढ़े 9 बजे 544.43 अंक या 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ 80,140.02 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 166.30 अंक या 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 24,333.55 पर है। निफ्टी 24167.25 अंकों के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 24,357.60 पर खुला है। इससे पहले लगातार 6 दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हो चुका है।

Nifty Bank 56000 के पार

बुधवार को Nifty Bank भी 56000 के पार पहुंच गया। निफ्टी बैंक 55647.20 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 56,097.10 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 56,097.10 तक ऊपर गया। करीब साढ़े 9 बजे ये 28 अंकों की मजबूती के साथ 55,675.25 पर है।

ट्रम्प घटाएंगे चीन पर टैरिफ

बता दें कि मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई। वहीं गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को हटाने का कोई इरादा नहीं है, इससे शेयर बाजारों में तेजी आई।

निवेशकों की नजर आज एलटीआईमाइंडट्री, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड, कैन फिन होम्स, डालमिया भारत आदि के तिमाही नतीजों पर रहेगी।

कल भी बाजार में दिखी शानदार तेजी

सोमवार को भी बाजार में मजबूती रही थी. सेंसेक्स 187 अंक बढ़कर 79,595.59 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 41 अंक की तेजी के साथ 24,167.25 के स्तर पर बंद हुआ था. इससे पहले लगातार छह कारोबारी सत्रों में तेजी देखने को मिली थी.
6 दिन में 33.55 लाख करोड़ की संपत्ति बढ़ी

पिछले छह दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 33.55 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 9 अप्रैल से अब तक सेंसेक्स करीब 5,748 अंक यानी 7.78% ऊपर चढ़ चुका है. इसी दौरान BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट
भारतीय शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं. मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी आई. Dow Jones करीब 1,016 अंक चढ़ा, जबकि S&P 500 और Nasdaq में भी 2.5% से ज्यादा की तेजी देखी गई. इसकी वजह बनी अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी की वो उम्मीद, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन टैरिफ को लेकर जल्द कुछ राहत देखने को मिल सकती है.

एशियाई बाजारों की भी मजबूत शुरुआत

अमेरिका के पॉजिटिव ट्रेंड का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा. जापान का Nikkei 225 और साउथ कोरिया का Kospi भी आज तेजी के साथ खुले, जिससे घरेलू बाजार को भी मजबूती मिली.

admin

Related Posts

महाजंग के कारण एयर इंडिया ने रद्द की अबू धाबी की सभी और दुबई की 5 फ्लाइट्स

 नई दिल्ली मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के बादलों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई देशों द्वारा अपने एयरस्पेस (वायु क्षेत्र) को बंद करने…

18 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर की बिक्री, 28 दिनों में इन कंपनियों की सेल रही टॉप

 नई दिल्ली भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए फरवरी शानदार महीना रहा है. इस महीने ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बेहतरीन सेल की है. SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) ने  बताया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान