ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इस तरह करें आवेदन, रहना- खाना सब मिलेगा फ्री

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वर्ल्ड की नंबर वन यूनिवर्सिटी में शुमार है। इस विश्वविद्यालय से पढ़ने या रिसर्च करने का सपना दुनिया भर के छात्र-छात्राएं देखते हैं। ऐसे में अगर, आपने भी यह ड्रीम देखा है, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट फाॅर कंटिन्यूइंग डिपार्टमेंट ने 2025-26 और 2026-27 शैक्षणिक वर्षों के लिए अपनी प्रतिष्ठित विजिटिंग फ़ेलोशिप स्कीम के लिए आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इस स्कीम के तहत, स्कॉलर और प्रोफेशल्स को ऑक्सफ़ोर्ड की एकेडमिक कल्चर से जुड़ने, वहां के प्रोफेसरों से सीखने और उनके साथ मिलकर काम करने और सीखने का शानदार मौका देती है।

कौन कर सकता है अप्लाई
इस फैलोशिप प्रोग्राम के लिए ऐसे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जो ऑक्सफ़ोर्ड के intellectual माहौल से सीखना चाहते हैं और उसमें अपना योगदान देना चाहते हैं। साथ ही सेलेक्ट किए गए उम्मीदवार न केवल अपने नए आइडियाज और अनुभव शेयर करेंगे, बल्कि अपने संस्थान और ऑक्सफ़ोर्ड के बीच बेहतर सहयोग बनाने में भी मदद करेंगे। इस फेलोशिप के लिए मांगी गई निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियम व शर्तों के लिए वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

किस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
इस फेलोशिप के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने दस्तावेज़ों के साथ अपना आवेदन फॉर्म HR@conted.ox.ac.uk पर ईमेल कर सकते हैं। ईमेल का विषय– "OUDCE विजिटिंग फेलोशिप के लिए आवेदन होना चाहिए। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2025 होगी। निर्धारित तिथि बीतने के बाद, कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फ्री में रहने की मिलेगी सुविधा
यूनिवर्सिटी की ओर से विजिटिंग फेलो को निःशुल्क आवास और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, विश्वविद्यालय कुछ मामलों में ऑक्सफोर्ड से आने-जाने के लिए लगने वाले ट्रैवल कॉस्ट भी दे सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अपना आवेदन जमा करते समय इस संबंध में बारे में पूछताछ करें। हालांकि, चयनित फेलो को इस पद के लिए कोई वजीफा नहीं मिलेगा। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका: वायु सेना ने बढ़ाई आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया फिर होगी शुरू

     नई दिल्ली इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा एक वर्ष बढ़ा दी है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए साढ़े 17 से…

    JEE Main 2026: 2 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, 99+ पर्सेंटाइल के टॉपर्स की लिस्ट देखें

     नई दिल्ली      National Testing Agency (NTA) ने Joint Entrance Examination Main (JEE Main) 2026 सत्र 1 के पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 3 views
    जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

    • By admin
    • February 25, 2026
    • 2 views
    क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन