फौरन सुधार लें ये आदतें, मिलेगा मनचाहा सम्मान

मान-सम्मान और इज्जत हर इंसान को अच्छी लगती है। इज्जत कमाने में सालों लगते हैं लेकिन गंवाने में एक पल नहीं लगता। कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें बाकी लोगों की तुलना में कम इज्जत मिलती है। या फिर अक्सर लोगों के आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनका लोग सम्मान नहीं करते। अगर आप चाहते हैं कि आपका लोग सम्मान करें और इज्जत से बातचीत करें तो अपनी इन आदतों को फौरन बदल दें। जो आपके सम्मान को कम करने में खास योगदान देती हैं।

बेईमानी
मान-सम्मान के कम होने की सबसे बड़ी वजह बेईमानी है। अगर आप लगातार झूठ बोल रहे हैं और बेईमानी कर रहे हैं। लोगों के विश्वास को तोड़ रहे हैं तो जिस दिन झूठ पकड़ा जाएगा। लोगों की नजरों में इज्जत कम हो जाएगी। इसलिए खुद को हमेशा ईमानदार बनाने की कोशिश करें।

दूसरों की इज्जत ना करना
अगर आप दूसरों की इज्जत करना नहीं जानते हैं तो दूसरों से आपको भी वो इज्जत और मान-सम्मान नहीं मिलेगा। सम्मान हमेशा दो तरफा चीज है। जब आप किसी की इज्जत करते हैं तभी आपको भी लोग सम्मान देते हैं।

अपनी बात पर टिके ना रहना
अगर आप बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। तो इस तरह की आदत आपकी इज्जत को दूसरों की नजरों में गिरा रही है। मूड चाहे जैसा भी हो आपका लेकिन जब आप किसी से मिलें तो हमेशा अच्छे व्यवहार के साथ मिले और हमेशा एक जैसा ही व्यवहार करें। इससे सामने वाले के मन में सम्मान का भाव ज्यादा आएगा।

घमंड और अतिआत्मविश्वास
'घमंडी का सिर नीचा' ये बहुत ही पुरानी कहावत है। अगर आपको अपने पद, प्रतिष्ठा और पैसों का घमंड है तो आपको वो मान-सम्मान और इज्जत नहीं मिलेगी। इसी तरह से ओवरकॉन्फिडेंस भी आपके सम्मान को खराब कर सकता है।

स्वार्थी व्यवहार
हमेशा अपने फायदे और जरूरतों को पूरा करना और दूसरे पर ध्यान ना देना भी लोगों के मन में आपकी इज्जत को कम कर देता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां