रोहित शर्मा IPL के इतिहास में अब तक सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने

मुंबई
मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक सबसे अधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' (POTM) पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि कैश-रिच लीग के चल रहे 18वें संस्करण के 38वें मुकाबले के दौरान हासिल की, जहां उन्होंने 168.89 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल हैं।

पांच बार की चैंपियन के खिलाफ यह असाधारण पारी खेलने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने 264वें आईपीएल मैच में अपना 20वां प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता। दूसरी ओर, कोहली ने अब तक अपने 260 मैचों में 19 PTOM पुरस्कार जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कार्यवाहक कप्तान एमएस धोनी और पूर्व आईपीएल विजेता डेविड वार्नर दो और खिलाड़ी हैं जिन्होंने 18-18 बार यह पुरस्कार जीतकर सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सूची में शीर्ष दो खिलाड़ी आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (25) और क्रिस गेल (22) हैं।

रोहित शर्मा 76 रन बनाते ही आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए और शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अब 6,786 रन बना लिए हैं। रोहित ने अब इस सीजन में 7 पारियों में 26.33 की औसत से 158 रन बनाए हैं, जिसमें 154.90 का स्ट्राइक रेट है, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी है। अपने करियर में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित ने 264 आईपीएल मैचों और 259 पारियों में 29.63 की औसत उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* है। उन्होंने शिखर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 222 आईपीएल मैचों में 35.25 की औसत, 127 से अधिक की स्ट्राइक रेट, दो शतक और 51 अर्द्धशतक और 106* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 6,769 रन बनाए थे।

admin

Related Posts

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

चंडीगढ़  भारतीय पहलवान व‍िनेश फोगाट (Vinesh Phogat) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी (ITA) ने उन्हें दिसंबर 2025 में डोप टेस्ट मिस करने के मामले में नोटिस…

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

अहमदाबाद  IPL final to be played in Ahemdabad: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 2 views
मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं