प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां, पांच महीने बाद प्रेमी संग उसे दिखी, पति ने जहर खाकर दी जान

शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने पत्नी के कारण आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो इससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी पांच महीने बाद अपने प्रेमी संग उसे दिखी तो तीनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने घर आकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी 27 वर्षीय आकाश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आकाश की पत्नी करीब पांच महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद आकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पांच महीने पहले दर्ज हुई तहरीर में जांच के बाद पुलिस ने आकाश की पत्नी और उसके प्रेमी को दिल्ली में पकड़ा था। इसके बाद पत्नी ने आकाश के खिलाफ बयान दिए और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आकाश अपने दो बच्चों के साथ ससुराल महुआ पाठक सिंधौली में रहने लगा था। तीन दिन पहले आकाश की पत्नी और उसका प्रेमी महुआ पाठक पहुंचे थे, जहां कुछ विवाद हुआ था। हालांकि तीनों के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को आकाश को मोटरसाइकिल से उचौलिया वापस छोड़ा गया। लड़खड़ाते हुए घर पहुंचे आकाश को उसके भाई ने शराब पीने की आशंका जताई, लेकिन जब आकाश गिर पड़ा तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था। आकाश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन शनिवार सुबह करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    ‘किसी से डर नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी’— मोहन भागवत का हिंदू परिवारों को तीन बच्चों का संदेश

    लखनऊ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि हिंदू समाज को किसी से खतरा नहीं है, लेकिन उसे सजग और संगठित रहना चाहिए।…

    चलती ट्रेन में शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म के प्रयास पर TTE निलंबित, आरोपी फरार

    देवरिया जिले की एक युवती ने चलती ट्रेन में टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) पर दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपित टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी