रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों के लिए ही यह मैदान खास रहा है, आज की दोनों की जंग हो सकती है आखिरी जंग

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का 38वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के दो लीजेंड्री खिलाड़ी -रोहित शर्मा और एमएस धोनी- पर रहने वाली है। दरअसल, यह वानखेड़े स्टेडियम में इन दोनों दिग्गजों की आखिरी टक्कर हो सकती है। दरअसल, धोनी इस साल जुलाई में 44 साल के होने वाले हैं, उनकी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखकर लगता नहीं कि वह आगामी सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलने वाले हैं। वहीं मुंबई इंडियंस भी रोहित शर्मा से आगे बढ़ने लगी है, टीम नए खिलाड़ियों को आजमा रही है और हिटमैन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं। ऐसे में यह रोहित और धोनी का इस मैदान पर आखिरी बार आमना सामना हो सकता है।

रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों के लिए ही यह मैदान खास रहा है। रोहित का यह होम ग्राउंड है तो धोनी ने यहां 2011 वर्ल्ड का फाइनल जीताया था। यहां माही के नाम की सीट भी है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दोनों टीमों की हालत इस समय खस्ता दिखाई दे रही है। एमआई ने 7 में से 3 तो सीएसके ने इतने ही मैचों में 2 मुकाबले जीते हैं। अगर यह दोनों टीमें यहां से भी प्लेऑफ में पहुंचती है तो उनका आमना सामना हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। आईए एक नजर दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों पर डालते हैं और देखते हैं कि आज MI vs CSK में से किसकी जीतने की संभावना अधिक है-

MI बनाम CSK हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें एमआई ने 20 तो सीएसके ने 18 मैच जीते हैं। दोनों ही टीमों के बीच हर बार कांटे की टक्कर होती है जिस वजह से इसे एल क्लासिको का नाम दिया गया है। बात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई वर्सेस चेन्नई के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी एमआई का दबदबा रहा है। 12 में से 7 मैच मुंबई इंडियंस ने तो 5 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं। आज के मैच में भी हार्दिक पांड्या की मुंबई फेवरेट नजर आ रही है।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव