ग्राम पंचायत पिनौरा के ग्रामीणों की मदद से एक गरीब कन्या का विवाह संपन्न, झाड़ू-पोंछा करने वाली बेटी हुआ विवाह

नौरोजाबाद
पिता बचपन में गुजर गए, मां मानसिक रूप से बीमार थी, अपनी छोटी बहन के साथ मां के पालन की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत पिनौरा की पूजा लोगों के घरों में कई साल से झाड़ू-पोंछा कर रही थी। गांव की बेटी की उम्र हुई तो गांव के लोगों को उसके विवाह की चिंता भी होने लगी। विवाह के लिए पूजा की इच्छा जानने के बाद गांव के लोगों ने उसके लिए वर की तलाश की और बड़े धूम-धाम से उसका विवाह कर दिया। इस तरह उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत पिनौरा के ग्रामीणों की मदद से एक गरीब कन्या का विवाह संपन्न हो गया।
 
बरम बाबा मंदिर में आयोजन
गाँव के बरम बाबा मंदिर प्रांगण मे ईस विवाह के साक्षी बने गाँव के ऐसे लोग जो कन्या को आशीर्वाद देने के साथ उपहार भी लेकर पहुंचे। इसके बाद नम आँखों के साथ ख़ुशी ख़ुशी कन्या अपने वर के साथ ससुराल रवाना हुई। ग्रामीणों ने पूजा के घर की आर्थिक को देखते हुए उसके शादी करने का फैसला किया था। इसकी शुरुआत पूजा के लिए दूल्हा ढूंढने से हुई। 14 अप्रैल को हिन्दू धर्म के रीति रिवाज़ के अनुसार दूल्हे का टीका किया गया।

छादा से आई बारात
दूल्हा गोविन्द बर्मन निवासी छादा खुर्द नौरोजाबाद गाजे बाजे के साथ अपनी दुल्हन को लेने 18 अप्रैल को बरात लेकर ग्राम पिनौरा पहुंचा। जहाँ पर ग्रामीणों के द्वारा भारत का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही दूल्हा दुल्हन का जयमाला का कार्यक्रम मे भी सपन्न कराया गया। तत्पश्चात मंडफ के नीचे वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ दूल्हा दुल्हन ने साथ फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया। गरीब कन्या की शादी को सफल बनाने ग्राम और क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

गांव ही मेरे माता-पिता
मेरे गांव ने मेरे मात-पिता की भूमिका निभाई है। सभी ग्राम पिनौरा वासियों को धन्यवाद देना चाहती हूं। किसी ने मेरा पिता बनकर कन्या लिया तो, किसी ने भाई बनकर अपने भाई होने का धर्म निभाया। गांव की इस मदद को मै कभी भी भुला नहीं पाउंगी।

दुल्हन है पूजा बर्मन
गांव के लोगों की मदद से आज मेरा विवाह सम्पन्न हुआ। मेरा तथा मेरे बरातियों का स्वागत शानदार तरीके से किया गया। मै लोगो से प्रार्थना करता हूं की आप सभी लोगो को गरीब की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि हम जैसे लोगो का भला हो सके।

  • admin

    Related Posts

    सभी संभागों में गेहूँ का उपार्जन प्रारंभ, खाद्य मंत्री राजपूत ने दी जानकारी

    सभी संभागों में गेहूँ का उपार्जन शुरू : खाद्य मंत्री राजपूत 42689 किसानों से 18 लाख 97 हजार 480 क्विंटल गेहूँ उपार्जित भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री…

    डॉ. प्रतिभा तिवारी ने महिला किसान वर्ष 2026 में उत्पादन से उपयोग तक की प्रक्रिया पर संपर्क, परिचय और सवेक्षण किया

    महिला किसान वर्ष 2026 में डाॅ0 प्रतिभा तिवारी जी ने किया उत्पादन से उपयोग तक की प्रक्रिया में संपर्क/परिचय/चर्चा एवं सवेक्षण   टीकमगढ़ दिनांक 15/04/2026 को भारतीय स्त्रीशक्ति मध्यप्रदेश के द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 1 views
    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 2 views
    गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

    हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 3 views
    हार से जूझती मुंबई बनाम फॉर्म में पंजाब ,पूरा प्रीव्यू

    बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु ने लखनऊ को शिकस्त दी, टेबल में नंबर 1, कोहली और रसिक की चमचमाती पारियां

    मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 2 views
    मध्यप्रदेश की हॉकी में नई सफलता: बेटियों के साथ बेटों ने भी किया प्रदेश को गर्वित

    ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा

    • By admin
    • April 15, 2026
    • 3 views
    ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विक्टर एक्सेलसन ने कहा अलविदा