महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत, बेटा घायल

महोबा

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर से महज आठ किमी दूर शाम करीब साढ़े 5 बजे ग्राम किड़ारी-बरीपुरा के बीच बरीपुरा स्टैंड में डंपर व बलेनो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती सहित बहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र की हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटनास्थल पर डंपर बाएं साइड में मिला और कार भी इसी साइड में सड़क किनारे कुछ दूरी पर पड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से कार डंपर से अनियंत्रित होकर टकराई। डंपर के पहिए बाएं साइड में घूमे मिले। वहीं ओवरटेक के चलते भी घटना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी दी। परिवार रायबरेली से शादी से लौटकर वापस सागर जा रहा था।

शादी से घर लौट रहा था परिवार
मप्र के जिला सागर के थाना बहेरिया के ग्राम जिंदा निवासी 32 वर्षीय हार्दिक मौर्या, अपनी पत्नी 28 वर्षीय मोहिनी, 55 वर्षीय मां उर्मिला, 60 वर्षीय पिता सतीश मौर्या के साथ रायबरेली में मौसी के पुत्र विनय की शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार को पूरा परिवार बलेनो कार में सवार हो रायबरेली से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी से करीब 8 किमी दूर बरीपुरा स्टैंड के पास कार की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत
कार हार्दिक चला रहा था। घायलों को दो एंबुलेंसों से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां मोहिनी, उर्मिला व सतीश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हार्दिक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को दो क्रेन मशीनों की मदद से निकाला गया। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हार्दिक की बहन भोपाल निवासी शशि ने बताया कि उसकी मौसी रायबरेली निवासी मिथलेश के पुत्र विनय मौर्या की 15 अप्रैल की शादी थी और सभी लोग शादी संपन्न कराने के बाद शनिवार को अपने घर आ रहे थे। उनका भाई इलेक्ट्रानिक व्यापारी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कराई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    नया मेट्रो रूट तैयार: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-61 से गौर चौक तक होगी सुगम यात्रा

    ग्रेटर नोएडा  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है.  लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग कर रहे इस…

    छठे बच्चे के जन्म पर खुशियों की लहर, सीमा हैदर और सचिन के घर जश्न का माहौल

    ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के निजी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन