प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल से स्ट्रीम होगी चियां विक्रम स्टारर थ्रिलर फिल्म वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चियां विक्रम की थ्रिलर फिल्म वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।
एस.यू. अरुण कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 में चियां विक्रमलीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ इस थ्रिलर फिल्म में एस.जे. सूर्या, सुराज वेंजारामूडु, दुशारा विजयन और पृथ्वी राज अहम किरदार निभा रहे हैं।
भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो के प्राइम मेंबर्स वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 को 24 अप्रैल से तमिल के साथ-साथ तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में देख सकेंगे।

प्राइम वीडियो ने वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। चियां विक्रम की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक मानी जा रही है। एस.यू. अरुण कुमार द्वारा लिखी और निर्देशित यह फिल्म एक ग्रिटी सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें जबरदस्त एक्टिंग, धुआंधार एक्शन और जी.वी. प्रकाश कुमार का शानदार म्यूजिक देखने-सुनने को मिलेगा।
क्रिटिक्स की तारीफें बटोर चुकी वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 अब 24 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल में होगी, जबकि तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में इसका डब वर्ज़न भी उपलब्ध रहेगा।
मदुरै के एक भव्य मंदिर उत्सव की पृष्ठभूमि पर बनी वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 की कहानी है काली की, जो एक किराना दुकान चलाने वाला, अपनी फैमिली से बेहद प्यार करने वाला पति और पिता है। उसकी ज़िंदगी अब सुकून में लगती है, लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है जब उसका पुराना अतीत फिर सामने आ जाता है, उसके पुराने क्राइम बॉस पेरियावर रवि के रूप में। काली एक बार फिर उस अंधेरी दुनिया की तरफ खींचा चला जाता है, जिससे वो खुद को कभी आज़ाद मान चुका था।सिर्फ एक खतरनाक रात की घटनाओं पर बनी ये थ्रिलर वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 उस वक्त खून से सनी मोड़ लेती है जब काली को एसपी अरुणागिरी को मारने का टास्क दिया जाता है। एक तरफ वो अपने परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा होता है, तो दूसरी तरफ उसका हिंसक अतीत फिर से उसका पीछा करने लगता है। इस बीच काली खुद को एक ऐसे जानलेवा खेल में फंसा पाता है, जहां हर तरफ से खतरे मंडरा रहे होते हैं और बचने का कोई आसान रास्ता नहीं होता।

 

  • admin

    Related Posts

    TIFF में नोलन स्पेशल: ‘ग्रांड डिजाइंस’ प्रोग्राम में 12 फिल्मों का प्रदर्शन

     टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने हाल ही में 'क्रिस्टोफर नोलन: ग्रांड डिजाइंस' प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत जल्द ही परदे पर नोलन का सुनहरा फिल्मी अतीत दिखाया जाएगा।…

    बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह, बोले- 7 साल घर में खुद को बंद रखा

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अपनी लड़ाई के दौरान सालों तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां