अनुज चौधरी को साल में 52 जुमे वाले बयान पर मिली क्लीन चिट

संभल

साल में 52 जुमे और होली एक बार… वाला बयान देने वाले संभल के सीओ अनुज चौधरी को इस मामले की जांच बाद क्लीन चिट मिल गई है। पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस बयान को पुलिस सेवा नियमावलियों का उल्लंघन बताया था।

शासन स्तर पर शिकायत की थी। आला अफसरों की जांच में शिकायत सही नहीं पाई गई। इस शिकायत की जांच संभल के एएसपी श्रीश्चंद्र द्वारा की गई थी। एएसपी ने बताया कि जांच में कोई साक्ष्य ऐसा नहीं मिला जिससे आरोप सही पाए जाते।

इसके चलते आरोप खारिज करते हुए क्लीनचिट दे दी गई है। इस मामले में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज कुमार अवस्थी ने आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) को पत्र लिखकर आरोप खारिज किए जाने की जानकारी दी है।

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि अनुज चौधरी द्वारा सेवा नियमावलियों और वर्दी नियमावलियों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

माहौल को तनावग्रस्त करने का लगा था आरोप
आरोप यह भी लगाया था कि बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न कर रहे हैं।

इस शिकायत के बाद ही आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने एसपी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद संभल में तैनात एएसपी श्रीश्चंद्र ने जांच की। जांच के दौरान एएसपी ने स्थानीय उन लोगों के बयान लिए, जो पीस कमेटी की उस बैठक में मौजूद थे, जहां सीओ ने ऐसा बोला था।

 'उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी'
इसके अलावा सीओ की बात का समर्थन करने वाले जनता कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और असमोली के गांव दबोई निवासी यासीन के बयान भी दर्ज किए थे। अनुज चौधरी ने कहा कि उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी। मात्र कुछ व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

सीओ के दो बयान रहे थे चर्चा में
पहला बयान
सीओ अनुज चौधरी ने 6 मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कहा था कि होली का पर्व साल में एक बार आता है। जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। जिन मुसलमानों को रंग से परहेज है, वे रंग के दौरान घर से न निकलें। आगे कहा था कि या फिर दिल बड़ा रखें और होली के रंग से परहेज न करें।

दूसरा बयान
ईद को लेकर 28 माच को हुई बैठक में सीओ ने कहा था कि यदि ईद की सेवई खिलानी हैं तो गुजिया भी खानी होगी। सीओ ने जांच के दौरान दिए बयान में कहा है कि वह दोनों समुदायों के बीच शांति कायम करने के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हों।

  • admin

    Related Posts

    छठे बच्चे के जन्म पर खुशियों की लहर, सीमा हैदर और सचिन के घर जश्न का माहौल

    ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के निजी…

    ‘2027 में फिर कमल खिलेगा’ — योगी आदित्यनाथ ने दोहराया जीत का संकल्प

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री  2027 में उत्तर प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन सरकारः योगी आदित्यनाथ  लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा