बरेली समेत पूरे मंडल में आंधी के साथ बारिश, गिरे सैकड़ों पेड़

बरेली

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की बिजली गुल कर दी। वहीं, बारिश ने तापमान में भी कमी लाने का काम किया। आंधी से देहात क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ है। बारिश से खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की परेशान फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बरेली मंडल समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश के संकेत हैं। मंडल में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

बरेली में शुक्रवार रात को बादल घिरने के बाद तेज आंधी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के मुताबिक, बरेली के किला, डेलापीर, कोहड़ापीर, राजेंद्र नगर, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, हरूनगला, जगत पुर, मिशन उपकेंद्र ठप हो गए।

पिछले शुक्रवार को भी आंधी आने से यहां नुकसान हुआ था। इसे भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। एक सप्ताह में दूसरी बार 33 केवी चार लाइन ब्रेक डाउन हुई है। इससे 80 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चौपला, जीजीआईसी रोड, पवन विहार, गार्डन सिटी, सैलानी, सिंधु नगर में भी बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट तलाश कर बिजली सुचारू कराने में टीम लगी हुई हैं।

बदायूं में फसलों को नुकसान
बदायूं जिले में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का घर और ऑफिस से निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर खेती पर देखने को मिला है। खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया तो मक्के की फसल खेतों में गिर गई।

औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में आंधी के साथ गरज-चमक से ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेत में पड़ा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे के पास पेड़ और बिजली का खंबा गिर गया। कई जगहों पर भराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह इस्लामनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल रही।

पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर में छतरी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से सड़क पर खाड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद से आधे बिलसंडा नगर की बिजली रात से गुल है। वहीं बीसलपुर में भी रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

सड़कों पर गिरे पेड़
बीसलपुर से पीलीभीत मार्ग, बरेली मार्ग, बिलसंडा मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। शनिवार सुबह पेड़ों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। बीसलपुर-पीलीभीत और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आंधी में कुछ पेड़ गिरने की सूचना है, जिन्हें शनिवार तड़के हटा दिया गया। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर न्यूरिया थाने के सामने विशाल का पेड़ जड़ से उखाड़ कर गिर गया था।

  • admin

    Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की तारीफ में ऋतेश्वर महाराज, कहा—प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई

    सतना  प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु संत ऋतेश्वर धारकुंडी आश्रम जाने से पूर्व सतना जिले की धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे है। उनके साथ भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व…

    परिवार में बढ़ी खुशियां, सीमा हैदर ने छठे बच्चे को दिया जन्म

    रबूपुरा रबूपुरा में रह रही पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर ने मंगलवार को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर