कोबरा 208 की टीम ने मुर्कराजगुटटा की जंगल पहाड़ी में माओवादियों के बंकर को खोजकर नष्ट किया

बीजापुर
 छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कैम्प जीड़पल्ली से कोबरा 208 की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुर्कराजगुटटा की जंगल पहाड़ी में माओवादियों के द्वारा बंकर बनाकर छिपाया गया सामान बरामद किया गया है।

सामान को माओवादियों के द्वारा कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कक्ष में छिपाकर रखा गया था। बंकरनुमा कमरा 20 बाय 08 फीट साइज का था।

उक्त बंकर से माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गये 6 नग सोलर प्लेट, 6 नग जरकीन, 2 नग माओवादी वर्दी, 2 नग सिलिंग पंखा बरामद किया गया।
माओवादियों के कोर एरिया में लगातार जारी है सर्चिंग

कोबरा 208 की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान मुर्कराजगुटटा की पहाड़ी जंगल से माओवादी सामान के छिपाने के जगह को खोजकर नष्ट किया गया।

इसके पूर्व कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल से माओवादियों के द्वारा हथियार बनाने का उपकरण, औजार, विस्फोटक सामग्री आदि का सामान भी बरामद किया गया है।

सुरक्षा बलों के द्वारा माओवादियों के बटालियन कोर एरिया में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्रवाही की जा रही है।

बड़े माओवादियों के लिए बनाया था बंकर

माओवादियों के सबसे मजबूत अंडरग्राउंड सुरंग की यह तस्वीर है। माओवादियों के कांक्रीट से बने बंकर तक पहुंची फोर्स। सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर माओवादियों के बटालियन नंबर 1 के कोर जोन में बंकर बना रखा था। हिड़मा जैसे माओवादियों ने फोर्स से बचने पक्का बंकर बनाया था।

इससे पहले माओवादियों के कई अंडरग्राउंड बंकर मिल चुके हैं। अब सीमेंट और ईंट से बना बंकर मिला है। माओवादियों ने अपने बड़े मेंबर्स को छुपाने और माओवादी गतिविधियों को ड्रोन या यूएवी की नजर में आए बिना जारी रखने बनाए था यह बंकर।

admin

Related Posts

Assessed the Progress of Urban Amenities and Infrastructure Projects

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने आज गरियाबंद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।…

उर्वरकों के कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमिताओं को रोकने के लिए लगातार की जा रही कार्रवाई

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ सीजन में खेती-किसानी को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद-बीज का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 1 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी