SF जवान नेऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली, गर्दन पर राइफल रख दबाया ट्रिगर, 11 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग

खरगोन
 मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगांवा में शुक्रवार के दिन दुखद घटना हुई है। इंदौर निवासी एसएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान खौफनाक कदम उठा लिया। उसने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

एसपी धर्मराज मीणा सूचना मिलने पर तत्काल खरगोन से करीब 16 किलोमीटर दूर गोगांवा पहुंचे। उन्होंने बताया कि 38 वर्षीय एसएफ फर्स्ट बटालियन सी कंपनी के जवान राज कुमार शर्मा ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से भिंड क्षेत्र के थे। लेकिन उनका परिवार फिलहाल अंबिका नगर इंदौर में निवासरत है।
शीतला माता मंदिर में लगी थी ड्यूटी

एसपी ने बताया कि शीतला माता मंदिर के सामने चौकी पर 24 घंटे की गार्ड ड्यूटी होती है। सीसीटीवी फुटेज में आये समय के मुताबिक 4:56 बजे राजकुमार शर्मा ने अपनी ठोड़ी पर बंदूक रखकर गोली चला ली। गोली उनके सर से आरपार हो गई। साथ ही सात फीट ऊपर चद्दर के पार हो गई। इससे मौके पर ही जवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद गार्ड ड्यूटी भी बदलने वाली थी।

घटना के पहले मृतक जवान बिना राइफल के चौकी के गेट पर खड़ा होकर आने जाने वालों पर नजर रख रहा था। अचानक वह अंदर गया और कुछ सेकंड के बाद उसने गोली मार ली। घटना के वक्त एक पुलिस जवान करीब 15 फीट की दूरी पर मौजूद था। गोली की आवाज सुनकर उसने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
किसी परेशानी का नहीं किया जिक्र

पुलिस अधीक्षक ने एसएएफ अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजकुमार शर्मा ने कोई शिकायत या आवेदन अथवा किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। उन्होंने 7 अप्रैल को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। एफएसएल के अधिकारियों ने घटना क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना आरंभ कर दी गई है।

admin

Related Posts

भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी