इंदौर में अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट, यातायात व्यवस्था बदली गई, दस्तूर चौराहे से देवास नाका तक बंद रहेगा मार्ग

इंदौर
 सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट शो के चलते शनिवार दोपहर 12 बजे से पटेल नगर क्रासिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

सी-21 एस्टेट ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन और पार्किंग तक की व्यवस्था का प्लान तैयार किया है। कनाड़िया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज और वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई 2 रोड से होगा।

वहीं पटेल नगर कट से बाएं मुड़कर खजराना मार्ग से पॉकीजा कॉलोनी के समीप से दाहिने मुड़कर आरई 2 रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे। रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे।

देवास की ओर जाने वाले वाहनों के लिए ये रूट

देवास की ओर से आने वाले वाहन चालक डीपीएस अंडरब्रिज से टीसीएल से दाहिने मुड़कर वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग में पहुंच सकेंगे।

यह रूट होगा डायवर्ट

रेडिसन की ओर से आने वाली बसें स्टार चौराहे से लेफ्ट लेकर एडवांस एकेडमी होते हुए बेस्ट प्राइज से बायपास पर जा सकेंगी। इंटरस्टेट बसों को मूसाखेड़ी चौराहा व तीन इमली से पालदा रोड होते हुए हाईवे पर भेजा जाएगा। व्हाइट चर्च की ओर से पिपल्याहाना होकर चलने वाली बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ये बसें स्कीम नं. 140, अग्रवाल स्कूल चौराहा, बिचौली अंडरब्रिज होकर हाईवे पर आ-जा सकेंगी।

इसके अलावा लवकुश चौराहा, बापट, स्कीम नंबर-136 से आने वाले भारी वाहन देवास नाका से मांगलिया, सेंट्रल पाइंट होकर बायपास पर प्रवेश कर खंडवा-मुंबई की ओर जा सकेंगे। खंडवा-देवगुराड़िया की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे बायपास से होकर सेंट्रल पाइंट मांगलिया से देवास नाका होते हुए बापट एवं लवकुश चौराहे से उज्जैन-धार की ओर जा सकेंगे।

शो से पहले जमा किया टैक्स

लाइव कंसर्ट से पहले आयोजकों ने मनोरंजन कर के रूप में 30 लाख रुपये का टैक्स एडवांस जमा करवा दिया है। शुक्रवार को आयोजकों ने नगर निगम में टैक्स की राशि का चेक सौंप दिया। निगम ने करीब 50 लाख रुपये के टैक्स का अनुमान लगाया है। शेष टैक्स की गणना आयोजन के बाद कर जमा करवाने पर सहमति बनी है।

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन