मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन, ईडी की चार्जशीट के बाद भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।यह विरोध प्रदर्शन भाजयुमो के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर, प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देश और एमसीबी जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने उद्देश्य में सफल रहे।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने कहा कि, “ईडी ने एक लंबी जांच प्रक्रिया के बाद कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सेम पित्रोदा और सुमन दुबे जैसे नाम शामिल हैं। यह साफ है कि कांग्रेस पार्टी देश को गुमराह करने वाले षड्यंत्र में शामिल रही है। अब कांग्रेस धरना-प्रदर्शन के जरिए न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन न्यायपालिका सर्वोच्च है, और जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।”प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव,नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,लखन लाल श्रीवास्तव,सरजू यादव,रामचरित द्विवेदी,प्रतिमा पटवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव,संजय सिंह,दिनेश्वर मिश्रा,सुरेश श्रीवास्तव,सुरेश सोनी,अधिवक्ता आशीष सिंह,अधि. आशीष मजूमदार,
पार्षद श्रीमती नीलू जायसवाल, सुनैना विश्वकर्मा,डॉ. रश्मि सोनकर,जे.के. सिंह,सुरेंद्र सिंधवानी, आलोक जायसवाल, रोहित वर्मा,जमुना पाण्डेय, विनीत जायसवाल, रोशनी मिश्रा, नीतू मनहरे, उर्मिला राव, विजय पाठक, इरशाद अंसारी, गीता पासी, श्रीमती मीनू सिंह, आनंद ताम्रकार, विवेक अग्रवाल, रूबी पासी, भगवान दास, जया घोष, संजय गुप्ता, मनीष सिंह, अखिलेश मिश्रा,
दिलीप सेन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.कार्यक्रम का संचालन रामचरित द्विवेदी ने किया।

  • admin

    Related Posts

    आत्मनिर्भरता की उड़ान : पुनर्वास के बाद बदल रही बीजापुर की महिलाओं की जिंदगी

    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर रायपुर, कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब…

    छत पर लगाया सोलर, बिजली बिल हुआ जीरो: राजमन नाग की प्रेरक कहानी

    शून्य हुआ बिजली बिल ​रायपुर,      छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की एक नई और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। नारायणपुर जिले के एक जागरूक और प्रगतिशील…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 1 views
    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 2 views
    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 3 views
    शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक