यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई, 70 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली
देशभर में पड़ रही गर्मी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, राजस्थान में अभी हीटवेव चल रही है और 20 अप्रैल के बाद खत्म होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 18-20 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश होने वाली है। 20 अप्रैल को भी बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान कई राज्यों में 70 की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने वाली हैं।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान देखा गया। गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओले गिरे। ओडिशा, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बरसात हुई। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की स्थिति देखी गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 18-21 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 19 अप्रैल, उत्तराखंड में 18 और 20 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। साथ ही, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने वाली हैं।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 18, 19 और उत्तराखंड में 19 अप्रैल को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अन्य राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल को आंधी तूफान, बारिश, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, 19 और 20 अप्रैल को भी इन राज्यों में आंधी पानी देखने को मिलेगा। पश्चिमी राजस्थान में 18 और 19 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18 व 19 अप्रैल, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, साउथईस्ट बिहार, उत्तरी ओडिशा में 18 अप्रैल, अरुणाचल प्रदेश में 22-24 अप्रैल, असम, मेघालय में 18, 19 और 21-24 अप्रैल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 24 अप्रैल को भारी बरसात होने जा रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18 अप्रैल, ओडिशा में 18 और 21 अप्रैल को आंधी पानी देखने को मिलेगा। साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में अगले 24 घंटे तक कोई बदलाव नहीं आएगा, लेकिन फिर तीन दिनों तक तीन डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। उसके बाद फिर से पारा चढ़ेगा और दो से तीन डिग्री सेल्सियस गर्मी और बढ़ जाएगी। मध्य भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    दोस्ती पर भारी पड़ी भूल: कुवैत ने गिराए तीन F-15E फाइटर जेट, अमेरिका ने कही ये बात

    कुवैत कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी F-15E Strike Eagle लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, सभी 6 एयरक्रू सदस्य सुरक्षित रूप से ईजेक्ट हो…

    ईरान तनाव के चलते फ्लाइट्स पर ब्रेक: आज भी सैकड़ों उड़ानें रद्द, रिफंड नियमों में ढील

    ईरान ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई से उपजे पश्चिम एशिया संकट के बीच सोमवार को भी बड़ी संख्या में वहां जाने वाली और वहां से गुजरने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

    • By admin
    • March 2, 2026
    • 0 views
    सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड: ICC इवेंट्स में भारत ने फिर दिखाया दम

    गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

    • By admin
    • March 2, 2026
    • 0 views
    गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा: सैमसन के 97 रन नहीं, इन दो चौकों ने पलटा खेल

    युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

    • By admin
    • March 2, 2026
    • 0 views
    युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ, कुंबले-जहीर-हरभजन करेंगे नई प्रतिभाओं को तैयार

    वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

    • By admin
    • March 2, 2026
    • 1 views
    वेस्टइंडीज पर जीत के बाद बुमराह बोले—यह रहा टर्निंग पॉइंट, संजू सैमसन पर चुप्पी

    वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

    • By admin
    • March 2, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    • By admin
    • March 1, 2026
    • 1 views
    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत