बीसीसीआई ने रेड अलर्ट किया जारी, IPL 2025 पर मैच फिक्सिंग का साया, इस बिजनेसमैन से रहे सचेत

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 की सभी 10 टीमों को चेतावनी दी है. चेतावनी में बताया गया कि हैदराबाद का एक बिजनेसमैन गैरकानूनी काम करवाने के लिए लोगों से संपर्क साध रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटर, कोच, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ को भी इस बिजनेसमैन से सचेत रहने के लिए कहा है. बताया गया है कि यह बिजनेसमैन कई सारे बुकी के संपर्क में है. यह व्यक्ति टूर्नामेंट में लोगों को महंगे-महंगे गिफ्ट देकर अपनी बात मनवाता है.

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार यह बिजनेसमैन आमतौर पर सबसे पहले टीम मालिक, खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और यहां तक कि कमेंटेटरों के परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने का प्रयास करता है. एंटी-करप्शन यूनिट का मानना है कि यह व्यक्ति पहले भी गैरकानूनी गतिविधियों में सम्मिलित रहा है.
फैन बनकर देता है झांसा

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हैदराबाद का यह बिजनेसमैन मैदानों में फैन बनकर IPL में भाग ले रहे खिलाड़ियों, कोच और कमेंटेटर्स से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है. उसे टीमों के होटल, मैदान में भी देखा जा चुका है. वो खिलाड़ियों और स्टाफ को प्राइवेट पार्टी में आमंत्रित करता है और ज्वेलरी समेत कई महंगे-महंगे गिफ्ट देता है. BCCI ने इस संदर्भ में IPL 2025 में भाग ले रही सभी टीमों और उनके लिए खेल रहे खिलाड़ियों से साथ मांगा है. बीसीसीआई मैच फिक्सिंग जैसी घटनाओं के बिल्कुल खिलाफ है और क्रिकेट की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

IPL में पहले भी हो चुकी है मैच फिक्सिंग
2013 में हुई मैच फिक्सिंग घटना को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैंडल माना जाता है. मैच फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी, एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चौहान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में आगे चलकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रिंसिपल की गिरफ्तारी भी हुई थी.

admin

Related Posts

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

RCB vs SRH IPL 2026 Bengaluru Weather Update रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का मजा किरकिरा हो सकता है, क्योंकि 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश के आसार…

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

भारतीय फुटबॉल एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना कर रहा है. 26 मार्च 2026 को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐसा मामला सामने आया, जिसने देश की खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश