मार्केट में सिक्कों व छोटे नोटों की किल्लत, खुदरा व्यवसायी परेशान

इंदौर
भोपाल जिले में खुदरा पैसे (सिक्के और छोटे नोट) की भारी किल्लत हो गयी है. सिक्कों और छोटे नोटों की कमी से खुदरा दुकानदारों को काफी दिक्कतें आ रही हैं. बाजार में सिक्कों की कमी के से न सिर्फ दुकानदारों, बल्कि ग्राहकों को भी सामान की खरीदारी और पैसे के लेन-देन में समस्या हो रही है. जिला मुख्यालय में दो रुपये, पांच रुपये, 10 रुपये और बीस रुपये के सिक्के और नोट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं.

बाजार में खुल्ले पैसों की कमी हो गई है। तमाम दुकानदार और कारोबारी इससे परेशान हैं। करीब तीन महीने से छोटे नोट गायब होना शुरू हुए और अब किल्लत बढ़ती दिख रही है।

हाल ये है कि रिटेलर्स को हर दिन के व्यापार के लिए कमीशन देकर छोटे-नोट और सिक्के बाजार से लेने पड़ रहे हैं। बाजार में अब मांग उठ रही है कि आनलाइन भुगतान पर जोर लगा रही सरकार छोटे नोटों की किल्लत दूर करने पर भी थोड़ा ध्यान दें।

छोटे नोटों की कमी की शिकायतें आ रही सामने

इंदौर के साथ आसपास के अन्य शहरों और कस्बों से भी खुले पैसों और छोटे नोटों की कमी की शिकायतें सामने आ रही है। व्यापारी कह रहे हैं कि बैंकों से भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में छोटे नोट नहीं मिल रहे। खास तौर पर 10 रुपये, 20 और 50 रुपये के नए नोट बैंक से मिल ही नहीं रहे।

पुराने नोट भी बार-बार कहने के बाद किसी एक ब्रांच से बमुश्किल उपलब्ध हो पाते हैं। शाजापुर के किराना व्यापारी जयप्रकाश भावसार के मुताबिक दो महीनों में खुल्ले पैसों की किल्लत ज्यादा ही बढ़ गई है। दरअसल आधे से अधिक ग्राहक तो आनलाइन ही भुगतान कर रहे हैं।

कमीशन देकर खुल्ले पैसे जुटाने में लगे

ऐसे में रोज की बिक्री से भी काउंटर पर इतने छुट्टे पैसे ही नहीं आ पाते कि दिनभर का काम चल सके। ऐसे में कई बार तो ग्राहकों को लौटाना भी पड़ता है। इंदौर के किराना कारोबारी चेतन आहूजा के मुताबिक व्यापार चलता रहे और ग्राहक छुट्टे पैसों की कमी से लौटे नहीं इसलिए मजबूरी में कुछ कमीशन देकर अब व्यापारी खुल्ले पैसे जुटाने लगे हैं।

बैंकों के पास नहीं छोटे नोट

बाजार में चलन और दुकानदारों के गल्ले से ही छोटे नोट गायब नहीं हुए हैं असल में बैंकों के पास भी छोटे नोटों की कमी है। इंदौर में बैंक आफ बड़ौदा की मैनेजर ने नेहा वर्मा कहती हैं आमतौर पर बैंक सीमित मात्रा में ही छोटे नोट रखते हैं। बीते दिनों से करेंसी चेस्ट से भी छोटे नोटों की आपूर्ति कम हो गई है। कई ग्राहक सिर्फ नए-कड़क नोटों की मांग करते हैं।

छोटे नोटों की ऐसे बंडल मुश्किल से ही बैंक में आ रहे हैं। कुछ खातेदार जब मांगते हैं तो उन्हें पुराने छोटे नोट उपलब्ध करवाए जाते हैं यह जरूर है कि इन दिनों उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़े। बैंक ऑफ इंडिया में मुंबई जोनल ब्रांच में मैनेजर अदिति पवार कहती है कि हमारे यहां चेस्ट में भी 10-20 और 50 रुपये नोट की उपलब्धता बीते महीनों में कम रह गई है।

सिक्कों में कोई कमी नहीं

माना जा रहा है कि छोटे नोटों पर छपाई की लागत कई बार उनके मूल्य से ज्यादा हो जाती है, जबकि प्रचलन में ज्यादा रहने से उनका जीवनकाल कम होता है। सूचना मिल रही है कि बीते समय से छोटे नोटों की छपाई कम होने से बैंकों में भी उपलब्ध सीमित है। हालांकि सिक्कों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है, लेकिन सिक्के लेने से कई बार व्यापारी गुरेज करते हैं।

ऊंचे दामों पर बिक रहीं नए नोटों की गड्डियां

कन्फडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (केट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता कहते हैं कि भले ही सरकार आनलाइन लेन-देन को बढ़ावा दे, लेकिन छोटे नोटों की उपलब्धता भी बरकरार रखना चाहिए। अभी मजबूरी में छोटे व्यापारियों को अपना कारोबार चलाने के लिए पांच से सात प्रतिशत कमीशन देकर नोट या सिक्के लेना पड़ रहे हैं।

हमें शिकायत मिल रही है कि बैंकों से नए नोटों की गड्डियां भी सीधे दलालों के पास जा रही है। बाजार में नए नोटों की गड्डियां शादी और अन्य अवसरों के लिए ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। इंदौर का मारोठिया हो या अन्य बाजार वहां नए छोटे नोट और उनसे बनी मालाएं बेची जा रही हैं।

admin

Related Posts

सावधान! MP में लिफ्ट देकर यात्रियों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

सीधी. पैदल चलने वालों राहगीरों को लिफ्ट देकर लूट करने वाले आरोपित को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के बोलेरो एवं नकद जब्‍त किया…

श्रीअन्न को बढ़ावा देकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर, मध्यप्रदेश सरकार का फोकस : कृषि मंत्री

भोपाल. कृषक कल्याण वर्ष-2026 किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि मिलेट केवल फसल नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर