भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए 3 भारतीयों पर पाकिस्तानियों ने किया तलवार से हमला, दो की मौत

दुबई
विदेश जाकर मेहनत करके अपने परिवार का भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए तेलंगाना के तीन भारतीय नागरिकों पर एक खौफनाक हमला हुआ है, जिसने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। 11 अप्रैल को दुबई की एक बेकरी में हुई इस घटना में दो भारतीयों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने धार्मिक नारे लगाते हुए बेकरी में घुसकर तलवार से हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
इस हमले में तेलंगाना के निर्मल जिले के सौन गांव निवासी 35 वर्षीय अश्तापु प्रेमसागर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहे निजामाबाद के श्रीनिवास भी जान गंवा बैठे। तीसरे युवक सागर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की खबर मिलते ही पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

हमलावर पर गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि हमला एक पाकिस्तानी नागरिक ने किया, जो धार्मिक नारे लगाते हुए तलवार के साथ बेकरी में घुसा और तीनों भारतीयों पर बेरहमी से वार कर दिया। इस हमले के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।

 परिजनों की अपील
प्रेमसागर के चाचा ए. पोशेट्टी ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से दुबई में काम कर रहे थे और परिवार की एकमात्र आर्थिक मदद थे। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका अब भविष्य अधर में लटक गया है। परिजन सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने और आर्थिक सहायता देने की अपील कर रहे हैं।

केंद्र सरकार का रुख
इस दर्दनाक घटना की पुष्टि खुद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की है। उन्होंने बताया कि इस हमले से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है। जयशंकर ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और पार्थिव शरीर भारत लाने का भरोसा दिया है। गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और दुबई पुलिस से त्वरित जांच की मांग की गई है। दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है और जल्द से जल्द जांच पूरी कर हमलावर को सजा दिलाने की मांग की है। मंत्रालय पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    खैबर पख्तूनख्वा में आतंक का तांडव: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस पर फायरिंग, 2 अफसर शहीद

    खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। बुधवार को डेरा इस्माइल खान जिले में विद्रोहियों ने यारिक पुलिस स्टेशन और…

    ‘योग्य मतदाताओं को जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य’: असम में एसआर पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

     गुवाहाटी असम में चल रही विशेष पुनरीक्षण (SR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि असम में कराए गए विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य केवल यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी