चीन ने भी जवाबी ऐक्शन लेते हुए चीनी आयात पर टैरिफ 125 फीसदी तक कर दिया तो अमेरिका ने भी इसमें इजाफा किया

वॉशिंगटन
अमेरिका ने चीनी सामान के आयात पर 245 पर्सेंट के टैरिफ का ऐलान किया है। अब तक यह 145 फीसदी लग रहा था, लेकिन जब चीन ने भी जवाबी ऐक्शन लेते हुए चीनी आयात पर टैरिफ 125 फीसदी तक कर दिया तो अमेरिका ने भी इसमें इजाफा किया है। वाइट हाउस की ओर से मंगलवार देर रात यह जानकारी दी गई है कि चीनी सामान के आयात पर अब 245 फीसदी का टैरिफ लगेगा। अब तक चीन पर 145 पर्सेंट का टैरिफ लगाया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को इसमें एक साथ 100 पर्सेंट का इजाफा कर दिया गया। अमेरिका की ओऱ से यह फैसला बेहद सख्त है, जबकि उसने भारत समेत तमाम देशों पर लगाए टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक लिया है।

माना जा रहा है कि इस अवधि में अमेरिका के साथ अन्य देश ट्रेड डील कर सकते हैं। भारत और अमेरिका के बीच तो बैकचैनल से ट्रेड डील पर मंथन भी शुरू हो गया है। चर्चा है कि इसके लिए मई से मीटिंग्स का दौर भी शुरू हो सकता है। चीन को लेकर अमेरिका का रुख है कि वह टैरिफ का जवाब टैरिफ से दे रहा है, जबकि उसे अपनी गलती माननी चाहिए। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अमेरिका दूसरे देशों के सामान पर कम टैक्स लगता है, जबकि उसके एक्सपोर्ट पर चीन, भारत समेत कई देश मोटा टैक्स वसूलते हैं।

ट्रंप प्रशासन बोला- 75 देशों ने हमसे डील के लिए संपर्क किया
इसी के जवाब में उन्होंने टैरिफ वॉर शुरू किया है। बता दें कि वाइट हाउस का कहना है कि चीन का रुख अड़ियल है, जबकि दुनिया के करीब 75 देशों ने ट्रेड डील के लिए उससे संपर्क किया है। इसी कारण से उसने कई देशों पर टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है और तब तक किसी सहमति तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। इस अवधि में 10 पर्सेंट का बेसिक टैरिफ ही लगेगा। बता दें कि भारत पर भी अमेरिका 26 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिसे फिलहाल होल्ड पर रखा दिया है। इसी का असर है कि भारतीय शेयर मार्केट में अब उत्साह है और कई दिनों की गिरावट के बाद तेजी का दौर देखा जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    इलेक्ट्रिक स्कूटर- बाइक खरीदना हो सकता है महंगा या सस्ता! सरकार सब्सिडी नीति में करेगी बदलाव

    नई दिल्ली देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और विदेशी तेल पर निर्भरता को कम करने के लिए केंद्र सरकार अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी…

    टेम्पेरेचर टॉर्चर के बीच IMD का बड़ा अपडेट, मॉनसून एंट्री के साथ बदलेगा मौसम

    नई दिल्ली इस समय पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण लू और टेम्परेचर का टॉर्चर झेल रहा है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार दिखाई नदीं दे रहे हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव