सीएम रेखा गुप्ता निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाए रोक : आतिशी

नई दिल्ली

दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर राजनीतिक विवाद कई दिनों से जारी है. इस संदर्भ में, नेता विपक्ष आतिशी ने एक्स पर दिल्ली की मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि वे निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए तुरंत आदेश क्यों नहीं जारी करतीं. आतिशी ने CM से पूछा है कि वे सभी निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश क्यों नहीं देतीं?

रेखा गुप्ता जी: मैं आपको चैलेंज करती हूँ कि आप आज सब स्कूलों की बढ़ी हुई फ़ीस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का ऑर्डर जारी कीजिए। जब तक स्कूल के खातों का ऑडिट नहीं होता, तब तक बढ़ी हुई फीस लेने पर रोक लगाइए।

आतिशी ने X पर टिप्पणी की, रेखा गुप्ता जी: मैं आपको चैलेंज करती हूँ कि आप आज सब स्कूलों की बढ़ी हुई फ़ीस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का ऑर्डर जारी कीजिए.जब तक स्कूल के खातों का ऑडिट नहीं होता, तब तक बढ़ी हुई फीस लेने पर रोक लगाइए. अगर सीएम रेखा गुप्ता जी की प्राइवेट स्कूलों के साथ साँठ-गाँठ है, तो यह ऑर्डर नहीं निकलेगा. अगर साँठ-गाँठ नहीं है, तो आज-के-आज ऑर्डर जारी हो सकता है.

फीस में 60 से 80 फीसद की बढ़ोत्तरी का दावा
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से निजी स्कूलों के संचालक मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि कर रहे हैं. कई स्कूलों ने फीस में 60 से 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. ये निजी संस्थान बढ़ी हुई फीस को शीघ्र जमा करने के लिए बच्चों के माता-पिता पर दबाव बना रहे हैं, और जो माता-पिता फीस जमा करने में असमर्थ हैं, उनके बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.

‘प्राइवेट स्कूल वालों से मिले हैं BJP वाले’
आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. पार्टी का कहना है कि बीजेपी के किसी भी मंत्री या विधायक ने उनकी सहायता के लिए आगे नहीं बढ़ा है. उनका मानना है कि बीजेपी सरकार की मिलीभगत के कारण ही निजी स्कूल इस तरह की मनमानी कर रहे हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कई अभिभावकों और छात्रों से संवाद किया. इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में वह अधिकारियों को निर्देश देती हैं कि निजी स्कूलों की प्राधिकरण को बुलाया जाए. सीएम रेखा गुप्ता ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

     नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे