मांगलिक कार्य, शादी ब्याह समेत अन्य शुभ कार्य शुरू, जून तक लग्न

वैसाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा सूर्य का गोचर सोमवार को सूर्योदय पूर्व से ही अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में हो गया है। मेष राशि में प्रवेश करते ही एक माह से चले आ रहे खरमास का समापन भी हो जाएगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद डॉ. पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि खरमास में विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त का अभाव हो जाता है लेकिन सूर्य के मेष राशि में पहुंचने के बाद विवाह आदि शुभ मुहूर्त मिलने की वजह से विवाह की गूंज चहुंओर सुनाई देने लगेगी। खरमास के बाद सोमवार से विवाह शुरू हो गए है, शुभ मूहुर्त आठ जून तक रहेगा।

उसके बाद देवगुरु बृहस्पति को वृद्धत्व का दोष लग जाएगा। जिससे विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद पुन: श्री हरि विष्णु के चिरनिद्रा से जागने के बाद 18 नवंबर 2025 से विवाह लग्न आरंभ होगा।

विवाह लग्न की तारीख-

अप्रैल- 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26, 29, 30

मई- 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28,

राशियों में दिखेगा प्रभाव-

● मेष : व्यक्तित्व, आकर्षण में वृद्धि। बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग होगा।

● वृष : गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगा। माता की सेहत सुधरेगी।

● मिथुन : आय, लाभ, पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगा। भाई, बहनों, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

● कर्क : परिवार में शुभ कार्य होंगे। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी।

● सिंह : मनोबल में वृद्धि होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा।

● कन्या : वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगा। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।

● तुला : आय, व्यापार, व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है।

● वृश्चिक : सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा, परिश्रम में वृद्धि होगी।

● धनु : बौद्धिक क्षमता का विस्तार, अध्ययन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

● मकर : सीने की तकलीफ होगी। गृह एवं वाहन सुख में तनाव होगा।

● कुंभ : पराक्रम एवं पुरुषार्थ, सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी।

● मीन : वाणी की तीव्रता, अचानक खर्च में वृद्धि होगी।

  • admin

    Related Posts

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

    आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान