ऊदी सरकार ने जारी किए हज के नए नियम, बिना परमिट के मक्का में नहीं मिलेगी एंट्री

रियाद
 सऊदी अरब ने इस साल होने वाले हज के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हज की तैयारी के तहत सऊदी के गृह मंत्रालय ने हाजियों लिए नए नियम जारी किए हैं। ऐसे में हज से पहले उमराह करने वालों के लिए तारीखें तय कर दी गई हैं। मंत्रालय ने मक्का में एंट्री और बाहर निकलने की तारीखें घोषित कर दी हैं। उमराह के लिए 13 अप्रैल तक उमराह करने वाले सऊदी अरब में एंट्री ले सकते हैं, उनको 29 अप्रैल तक वापसी करनी होगी। वहीं मक्का में 23 अप्रैल, 2025 से एंट्री के लिए सख्त नियम लागू होंगे और बिना परमिट के जाने वालों को वापस भेज दिया जाएगा।

सऊदी अरब की होम मिनिस्टरी ने जारी अपने बयान में कहा है कि हज 2025 के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं, जिनका मकसद हज यात्रा को सुरक्षित बनाना है। मंत्रालय ने कहा है कि उमराह के लिए आए लोगों को 29 अप्रैल तक वापस जाना होगा, कोई वापस नहीं जाता है तो इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि हाजियों की आमद से पहले तैयारी के लिए पूरा वक्त मक्का की अथॉरिटी को मिल सके।

मक्का आने वालों की बढ़ेगी निगरानी

सऊदी सरकार ने कहा है कि 23 अप्रैल से मक्का में आने-जाने पर कड़ी निगरानी शुरू की जाएगी। मक्का में एंट्री करने के लिए काम करने का परमिट, मक्का का पहचान पत्र या हज का परमिट दिखाना जरूरी होगा। इनके अलावा किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी नागरिक, जो मक्का में नहीं रहते हैं, उन्हें भी मक्का में आने के लिए परमिट लेना होगा। टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशियों या देश के दूसरे हिस्से से आए लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन हज में शामिल होने से रोकने के लिए ये नियम बनाए गए हैं।

सऊदी मंत्रालय ने बताया है कि जिनके पास हज वीजा नहीं होगा, उन्हें 29 अप्रैल से मक्का में आने या रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो विदेशी नागरिक काम के लिए मक्का या आसपास के इलाकों में जाना चाहते हैं, उन्हें परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मंत्रालय ने कहा है कि असुविधा से बचने के लिए सभी दस्तावेजों तके साथ ही मक्का आएं। बिना परमिट के प्रवेश करने वालों को अल शुमैसी या दूसरे चेकपॉइंट से वापस भेज दिया जाएगा।

admin

Related Posts

भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up