भारतीय वायुसेना के विमान पर हवा में उड़ान के दौरान साइबर अटैक, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई
ऑपरेशन ब्रह्मा म्यांमार को राहत पहुंचा रहा IAF यानी भारतीय वायुसेना का एक विमान साइबर अटैक का शिकार हो गया। खबर है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब विमान राहत सामग्री लेकर म्यांमार जा रहा था। हालांकि, वायुसेना के जांबाजों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने सूझबूझ से रास्ता निकाला और यात्रा को पूरा किया।
अपने सैटेलाइट आधारित जीपीएस सिग्नल में स्पूफिंग के रूप में भारतीय वायुसेना के विमान को साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है। अखबार ने सूत्रों क हवाले से बताया है कि म्यांमार के हवाई क्षेत्र में किसने जीपीएस स्पूफिंग की है, इसका पता लगाना मुश्किल साबित हो सकता है। खास बात है कि यहां चीन ने बड़ी रणनीतिक पैठ बना ली है।

क्या है जीपीएस स्पूफिंग

अखबार से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, 'जीपीएस स्पूफिंग आमतौर पर पायलट को गलत कॉर्डिनेट्स देकर उनकी लोकेशन के बारे में गुमराह करता है। यह ऑपरेशनल इलाकों में आम है। म्यामांर में IAF के पायलट्स ने अपना मिशन पूरा करने के लिए फिर INS यानी इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम का सहारा लिया।'

ऑपरेशन ब्रह्मा

भारत ने 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से हुई तबाही के बाद त्वरित कदम के रूप में अपना राहत मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया। ऑपरेशन के हिस्से के रूप में भारतीय सेना आपदा में घायल हुए लोगों को तत्काल देखभाल प्रदान करने के लिए 60 बिस्तरों वाला चिकित्सा उपचार केंद्र स्थापित करेगी। यह सुविधा ट्रामा के मामलों, आपातकालीन सर्जरी और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को संभालने में सक्षम होगी, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सहायता मिलेगी, जो आपदा के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत 15 टन राहत सामग्री म्यांमार पहुंचा चुका है।

admin

Related Posts

भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up