दिल्ली एनसीआ में पारा चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त, लोगों को एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी, लू का येलो अलर्ट भी जारी

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआ में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ने वाला है। गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन आज से फिर पारा चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अप्रैल से तापमान बढ़ेगा और मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 15 से 19 अप्रैल तक तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, 16 को 41 डिग्री, 17 को 40 डिग्री, 18 को 39 डिग्री और फिर 19 को 41 डिग्री दर्ज किया जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान इन सभी दिन 23-25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

इन दो दिन लू का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने पूर्नानुमान में लू की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक 16 और 17 अप्रैल को दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम दिल्ली एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला और धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। आईएमडी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की थी।

admin

Related Posts

आरोग्य मंदिर बनाम मोहल्ला क्लीनिक: सौरभ भारद्वाज बोले—पुरानी योजनाओं को बताई जा रही नई उपलब्धि

नई दिल्ली दिल्ली की राजनीति में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली…

सीमा हैदर के आगे झुका गुलाम, जंग में पीछे हटने को हुआ मजबूर

ग्रेटर नोएडा चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग में जीत हासिल करती दिख रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा