मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है, जांच के बाद होगी कार्रवाई

भोपाल
मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत में कहा, "शांतिपूर्ण तरीके से निकल रहे जुलूस पर पथराव करना आपत्तिजनक है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं को लेकर एक्स पर विवादित टिप्पणी की है। इसके साथ ही वे वक्फ कानून के खिलाफ भी लगातार बयान दे रहे हैं। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "दिग्विजय सिंह हमेशा विभाजन की बात करते हैं। जाकिर नाइक के मंच पर जाकर उसे सम्मानित करने वाले दिग्विजय सिंह हैं और हाफिज सईद को 'जी' कहकर महिमामंडित करने वाले भी दिग्विजय हैं। इतना ही नहीं, अफजल गुरु को ‘गुरु’ बताने वाले दिग्विजय सिंह हैं और वे भड़काऊ बयान देकर मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। वह भूल जाते हैं कि ऐसे बयान देकर वे एक ऐसी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, जो इस देश में आतंकवादियों को संरक्षण देती है और वैश्विक मंच पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।"

विश्वास सारंग ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे पर कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सहकारिता विभाग निरंतर विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है। आज हमारे सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। वे सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और श्वेत क्रांति के प्रतीक दुग्ध आंदोलन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाएंगे। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए एनडीडीबी और राज्य सरकार के बीच समझौते किए जा रहे हैं। इससे हमारा डेयरी आंदोलन और भी मजबूत होगा।"

बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद जमकर पथराव किया गया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल गुना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

admin

Related Posts

बागेश्वरधाम महाशिवरात्रि स्पेशल: लाखों लोग होंगे शामिल, 5 किमी तिरंगा लाइटिंग से सजा भव्य आयोजन

छतरपुर  छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को यहां 300…

भारत के साथ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कड़ी चेतावनी, सूर्या पर निशाना

 नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!