सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की रची साजिश, अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा पति

रीवा
सीधी जिले में उत्तर प्रदेश के मेरठ कांड जैसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेरठ में जिस तरह से मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की थी ठीक उसी तरह सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की साजिश रच डाली।

इस साजिश का शिकार होते-होते पति बाल बाल बच गया, लेकिन पत्नी द्वारा कराए गए हमले में वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दरअसल अपने आशिक के प्रेम में पागल पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार देने की साजिश रची और पति के शरीर पर चाकू से बेवफाई की तहरीर लिख दी।

रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया
पति के शरीर पर चाकू से एक दर्जन से अधिक हमले किए गए, इसके बाद भी जब जी नहीं भरा तो गाड़ी चढ़ाकर उसे करने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल की हालत गंभीर है और उसका उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

सीधी के ककरहा झार की घटना
दरअसल यह सनसनीखेज घटना सीधी जिले के ककरहा झार की बताई जा रही है, परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल रईस साकेत की पत्नी फोन पर अपने आशिक से बात किया करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। बताया गया कि शादी के अभी 2 वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगी।
 
पहले रईस साकेत के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए गए, इसके बाद लोडर वाहन चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। फिलहाल गंभीर हालत में रईस साकेत को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

admin

Related Posts

ऑपरेशन मुस्कान में सफलता, 27 नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया गया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलताएं   राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न जिलों से 27 नाबालिग बालक-बालिकाएं सुरक्षित बरामद  भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च…

मैनिट के विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से किया जागरूक

मैनिट के विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से किया जागरूक   शेफर इंटरनेट डे पर कार्यक्रम का आयोजन  भोपाल  शेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मैनिट कैम्पस में सायबर क्राइम एवं यातायात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!