हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ फिल्म विश्वम्भरा का पहला गाना ‘राम राम’

मुंबई,

मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म विश्वम्भरा का पहला गाना 'राम राम' आज हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘विश्वम्भरा’, जिसे वशिष्ठ ने निर्देशित किया है, इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक है। पहले ही इसके पोस्टर और टीज़र ने दर्शकों की अपेक्षाएं आसमान पर पहुंचा दी हैं। और अब, विक्रम, वामसी और प्रमोद द्वारा यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म, अपने पहले गाने ‘राम राम’ के साथ संगीत प्रचार की शुरुआत कर रही है। हनुमान जयंती के अवसर पर, फिल्म का पहला सिंगल ‘राम राम’ रिलीज़ किया गया है,जो भगवान हनुमान की अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति और श्रद्धा को खूबसूरती से दर्शाता है।

यह गाना एक आत्मा को छू लेने वाली महिला स्वर से शुरू होता है, जिसके बाद चिरंजीवी की प्रभावशाली आवाज में “जय श्री राम” की गूंज सुनाई देती है। यह भव्य गीत श्रीराम और सीता के कल्याणम उत्सव की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है।एक विशाल जनसमूह इस दिव्य उत्सव में भाग लेता है, और गाना भगवान राम और माता सीता के दिव्य गुणों और अनंत कृपा का गुणगान करता है।इस गाने को संगीत के जादूगर एमएम कीरवाणी ने स्वरबद्ध किया है।शंकर महादेवन और लिप्सिका ने इसे गाया है।

फिल्म ‘विश्वम्भरा’, में मुख्य भूमिका में चिरंजीवी, त्रिशा कृष्णन, आशीका रंगनाथ और कुणाल कपूर है। इस फिल्म की दृश्य कथा को सिनेमैटोग्राफर छोटा के. नायडू ने खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है, और इसकी भव्य दुनिया को कला निर्देशक ए.एस. प्रकाश ने सजीव किया है। संगीत एमएम कीरवाणी का और प्रोडक्शन डिज़ाइन ए.एस. प्रकाश का है।

 

  • admin

    Related Posts

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    महामुकाबले में 5 बड़ी जंग! हार्दिक-मिलर समेत इन स्टार्स पर टिकी जीत की कहानी

    टी20 सीरीज जीत के बाद स्मृति मंधाना ने जताई बड़ी जीत की खुशी, वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय प्रभुत्व का संदेश

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    टी20 सीरीज जीत के बाद स्मृति मंधाना ने जताई बड़ी जीत की खुशी, वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय प्रभुत्व का संदेश

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 इतिहास: 60 फीसदी मुकाबले जीते, जानिए टॉप रन-स्कोरर और विकेट-टेकर

    हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    हार्दिक पांड्या का बेटे के लिए खास गिफ्ट, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान!

    सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    सुपर 8 के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, 2 बदलाव भी किए

    विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    विकेट की धुंध में भारत का ताबूत खोलते सितारे: बुमराह, हार्दिक और अर्शदीप ने रच दी नई मिसाल