जनरल डायर की परपोती का पुराना वीडियो वायरल, अक्षय और करण जौहर का खौला खून

मुंबई

जनरल डायर की परपोती ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए हजारों भारतीयों के लिए ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर अक्षय कुमार और करण जौहर का खून खौल उठा। अक्षय इस वक्त 'केसरी: चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद के हालातों पर आधारित है। फिल्म में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर के किरदार में नजर आएंगे, जो कोर्ट में जलियांवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी जनरल डायर के खिलाफ केस लड़े थे।

जनरल डायर की परपोती का बयान, वीडियो वायरल

हाल ही सोशल मीडिया पर जनरल डायर की पोती कैरोलिन डायर का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही हैं कि जलियांवाला हत्याकांड में जो भी लोग मारे गए, वो लुटेरे थे। यह वीडियो साल 2019 में आई चैनल 4 की डॉक्यूमेंट्री का क्लिप है, जिसमें जनरल डायर की पोती कैरोलिन ने यह बयान दिया था। साथ ही जनरल डायर की तारीफ की थी। वीडियो में कैरोलिन जलियांवाला हत्याकांड के एक पीड़ित के परिवार के एक सदस्य से बात करती दिखीं और उसके पिता को 'लुटेरा' बताया।

करण जौहर भड़के- उनकी हिम्मत कैसे हुई?

13 अप्रैल को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में करीब 1,650 निर्दोष भारतीय मारे गए थे, और जब कैरोलिन डायर ने मारे गए लोगों को लुटेरे बताया, तो करण जौहर भड़क गए। 'स्क्रीन' के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'मैंने वह वीडियो देखा है। एक भारतीय या इंसान के तौर पर ही नहीं, बल्कि जिसके दिल में थोड़ी भी हमदर्दी है, इस वीडियो को देख उसका खून खौल उठेगा। यह आपको गुस्सा दिलाएगा। वो इतने बड़े हत्याकांड के लिए ऐसा कैसे बोल सकती हैं? उनकी हिम्मत कैसे हुई?'

'वह उन हजारों लोगों को लुटेरे कह रही थी'

करण जौहर ने आगे कहा, 'वह उन हजारों लोगों को लुटेरे कह रही थी। वो निर्दोष लोग थे, जो बैसाखी के शुभ दिन पर इकट्ठा हुए थे। लेकिन क्या पता था कि उस कुछ और ही होने वाला है। जनरल डायर ने खुद स्वीकार किया कि उसने तभी गोलियां चलाना बंद किया जब गोलियां खत्म हो गईं।'

'जनरल डायर की परपोती से कभी नहीं मिलना चाहता, खून खौल गया है'

करण यहीं नहीं रुके, और आगे बोले, 'उन्होंने (जनरल डायर की परपोती) एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत से प्यार है और सबके लिए दिल में करुणा है। जब आपके कामों में सिर्फ नफरत ही हो, तो आप किस तरह का प्यार कर सकते हैं? वह अपनी ही खुशफहमी की दुनिया में रह रही हैं और किसी भ्रम में है। मैं उन्हें नहीं जानता, उनसे नहीं मिला हूं और मिलना भी नहीं चाहता। बात तो यह है कि उन्होंने ऐसी बातें कहीं कि मेरा खून खौल गया। हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़े नरसंहार के लिए उनके मन में इतनी घृणा थी कि इसने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं उन लोगों से माफी की डिमांड करूं।'

अक्षय कुमार ने भी जनरल डायर की परपोती के बयान पर रिएक्ट किया। उन्होंने गुस्सा निकालते हुए कहा, 'एक राष्ट्र का आघात दूसरे राष्ट्र के लिए सबक है। यही बात उन्होंने कभी नहीं समझी और कहती रहीं कि इतिहास, इतिहास है। करण ने जो कहा और जिस तरह से उन्होंने कहा, मैं उसकी सराहना करता हूं।

18 अप्रैल को रिलीज होगी 'केसरी: चैप्टर 2'

'केसरी 2' में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ही अक्षय ने 'केसरी 3' का भी ऐलान कर दिया था। साथ ही बताया था कि यह जनरल हरि सिंह नलवा पर आधारित होगी।

  • admin

    Related Posts

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    वैश्नवी अडकर ने रचा इतिहास, आईटीएफ डब्ल्यू100 फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    विनिसियस जूनियर ने फिर गोल किया लेकिन रियाल मैड्रिड हारा

    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाज ने बैट भी नहीं घुमाया और मिल गया छक्का, अजीबोगरीब घटना ने सबको किया हैरान

    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 1 views
    टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा

    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    मेस्सी की मौजूदगी में एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी को मिली पहले मैच में हार