विदिशा के श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमानजी महाराज का सूर्य तिलक किया गया

विदिशा
 देशभर में 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस मौके पर भक्त अपने आराध्य हनुमान भगवान की पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे. अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब विदिशा के रंगई स्थित श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमानजी महाराज का सूर्य तिलक किया गया . समिति ने ट्रायल के लिए भगवान का सूर्य तिलक करके भी देखा गया था. आयोजकों का दावा है कि यह देश का पहला हनुमान मंदिर है जहां बजरंगबली का सूर्य तिलक होने जा रहा है.

500 वर्ष पुराना है हनुमान मंदिर
लगभग 500 वर्ष पुराना यह मंदिर विदिशा भोपाल मार्ग पर रंगई ग्राम में बेतवा नदी किनारे स्थित है. क्षेत्र में इस मंदिर की बहुत मान्यता है. यहां भोपाल संभाग ही नहीं दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और फिर मनोकामना पूरी होने के बाद प्रसाद चढ़ाने आते हैं.

1.25 लाख राम नाम की पर्चियों से मंदिर सजा
12 फरवरी को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष साज सज्जा की जा रही है. 1.25 लाख राम नाम की पर्चियों से मंदिर को सजाया गया है. आकर्षक विधुत साज सज्जा भी की गई है. विदिशा के इस मंदिर के बाहर रास्ते को भगवा झंडियों से पाट दिया गया है. हनुमान जन्मोत्सव पर यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है. उसी हिसाब से व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही है.

थाईलैंड से पेरिस्कोप मंगाये
रंगई मंदिर सेवा समिति के सदस्य सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि, ''हनुमान जन्मोत्सव के दिन अयोध्या के राम मंदिर की तरह इस श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर में सूर्य तिलक होगा. इसके लिए optomechanical system लगाया गया है. जिसके लिए बैंकॉक, थाईलैंड से पेरिस्कोप मंगाये गए हैं. हनुमान जन्मोत्सव के ठीक दोपहर 12:00 बजे गर्भगृह में 40 फिट की दूरी से 40 फिट 2.5 इंच के पाइप से सूर्य की किरणों को लाया जाएगा.''

आयोजकों का बड़ा दावा
आयोजकों का दावा है कि, अयोध्या के राम मंदिर के बाद विदिशा का श्री दादाजी सिद्ध मनोकामना पूर्ण मंदिर पहला मंदिर होगा जहां उसी पद्धति से सूर्य तिलक किया जाएगा और इस मंदिर में यह पहली बार होगा. पंडित अखिलेश शर्मा ने बताया कि, ''समिति द्वारा हर साल कुछ भव्य और दिव्य आयोजन किया जाता है. दादा जी महाराज सबकी रक्षा करते हैं. जो मनसे उनकी प्रार्थना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है.''

admin

Related Posts

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने को किसानों की बढ़ी भागीदारी, मंत्री राजपूत ने साझा किए आंकड़े

20 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन : मंत्री  राजपूत भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के…

सरचार्ज माफी योजना का बड़ा असर, अब तक 5 लाख 58 हजार उपभोक्ताओं को मिला फायदा

समाधान योजना में अब तक 05 लाख 58 हजार से अधिक उपभोक्‍ताओं को मिली सरचार्ज में छूट 553 करोड़ 90 लाख मूल राशि हुई जमा, 267 करोड़ 70 लाख का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा