रेलवे ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यशवंतपुर और गया के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

नर्मदापुरम
 रेलवे ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यशवंतपुर (बैंगलुरु) और गया (बिहार) के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेन मध्य प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे प्रदेश के यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिलेगा. वहीं, ग्रीष्मकालीन छुट्टियों पर सैर करने वालों के लिए भी यह एक सुनहरा अवसर होगा. वे आरामदायक सफर के साथ छुट्टियां मना सकते हैं.

यशवंतपुर-गया समर स्पेशल ट्रेन शुरू

दरअसल, इन दिनों भारी गर्मी पढ़ने लगी है. जिससे भीड़-भाड़ ट्रेनों में यात्रियों को परेशानी हो रही थी. जिसको लेकर 12 अप्रैल से यशवंतपुर-गया के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यशवंतपुर (बैंगलुरु) से गया जाने वाली ट्रेन 06563 हर शनिवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर यशवंतपुर से रवाना होगी. इसके बाद तीसरे दिन यानी सोमवार को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर गया पहुंचेगी.

वहीं, वापसी के दौरान ट्रेन नंबर 06564 गया से हर सोमवार रात 11 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और मुख्य स्टेशनों से होते हुए बुधवार की रात 9 बजकर यशवंतपुर पहुंचेगी. ये ट्रेन 14 अप्रैल से 16 जून तक हर सोमवार को चलेगी. यशवंतपुर-गया स्पेशल 16 जून तक टोटल 10 राउंड चलेगी.

मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों पर होगा हॉल्ट

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में थर्ड क्लास एसी, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास एसी के डिब्बे लगाए जाएंगे. ट्रेन दोनों दिशाओं में यलहंका जंक्शन, धर्मावरम, अनंतपुर, गुत्ती जंक्शन से लेकर भभुआ रोड, सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड समेत कुल 24 स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें मध्य प्रदेश के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी और सतना रेलवे स्टेशन पर यात्री चढ़ और उतर सकेंगे.

admin

Related Posts

रिश्वतखोरी पर वार: भोपाल में हाउसिंग बोर्ड का ऑपरेटर 5 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

भोपाल राजधानी के जवाहर चौक स्थित मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के कार्यालय में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: 44 हजार जोड़ों को लाभ, तिथियों का हुआ निर्धारण

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की तिथियों का निर्धारण,  44 हजार जोड़े हो सकेंगे लाभान्वित भोपाल  गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान