‘आयरन मैन 2’ में विलेन बने मिकी राउरके तंगहाली से जूझ रहे, बोले- करोड़ों का कर्ज है

लॉस एंजिल्स

रॉबर्ट डाउनी जूनियर, 'आयरन मैन' और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। साल 2010 में रिलीज सुपरहिट 'आयरन मैन 2' में विलेन बनकर सबको दहला देने वाले एक्‍टर मिकी राउरके ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्‍म में व्हिपलैश का रोल करने वाले मिकी ने बताया है कि उन्‍हें कोई भी अच्‍छी या बुरी फिल्‍म ऑफर नहीं की जा रही है। वह तंगहाली से जूझ रहे हैं और उन पर करोड़ों का बैंक कर्ज है। एक्‍टर ने कहा कि उन्‍हें ऐसा लगता है कि उनका एक्‍ट‍िंग करियर तबाह हो चुका है, डूब चुका है।

हॉलीवुड स्टार मिकी राउरके इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने शो में कंटेस्‍टेंट से बात करते हुए खुलासा किया कि बीते कई साल से वह असफलताओं से जूझ रहे हैं। COVID महामारी और फिर सात महीने की एक्‍टर्स की हड़ताल के बाद उनके पास अपने बिलों का भुगतान करने के लिए भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्‍होंने बैंक से $500,000 यानी करीब 4.30 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इसी तंगहाली के कारण वह 'बिग ब्रदर' में पहुंचे हैं। वर्ना उनके पास एक घटिया इंड‍िपेंडेंट फिल्‍म का ऑफर ही बचा था।

मिकी राउरके बोले- उन धरना प्रदर्शनों में शामिल हर आदमी बेरोजगार है

'आयरन मैन 2' फेम मिकी ने बीते समय हॉलीवुड में धरना प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा, 'उन धरना-प्रदर्शनों में शामिल हर व्यक्ति बेरोजगार है। मैं उन सभी गरीब लोगों के साथ धरना-प्रदर्शनों में शामिल हुआ, जिन्हें कभी नौकरी नहीं मिलेगी, क्या मैं अद्भुत नहीं हूं। मिकी ने कहा कि उन्‍हें 'बिग ब्रदर' के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। उन्‍होंने बस कल्पना की थी कि वह इस घर में चार दिन बिता पाएंगे।

मिकी ने शो में दिया होमोफोबिक बयान, हो रही आलोचना

वैसे, 'बिग ब्रदर' में मिकी राउरके अपने बर्ताव के कारण लोगों के निशाने पर हैं। उन्‍होंने होस्ट एजे ओडुडू के साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उन्हें हटाने की मांग की जा रही है। कथित तौर पर उन्होंने 'डांस मॉम्स' स्टार जोजो सिवा पर होमोफोबिक टिप्पणी की है, जिसके बाद शो मेकर्स ने उन्‍हें चेतावनी भी दी थी। जोजो ने शो में खुलासा किया था कि वह लेस्‍ब‍ियन है। इस पर मिकी ने कहा कि अगर जोजो इस घर में लंबे समय तक रहीं तो 'अब लेस्‍ब‍ियन नहीं रहेंगी।'

मिकी राउरके बोले- मैं ऐसे हाल के लिए खुद को दोषी मानता हूं

बहरहाल, साल 2008 में 'द रेसलर' के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट हो चुके मिकी राउरके ने शो में अपने करियर को लेकर आगे कहा, 'मेरा करियर डूब चुका है। मुझे अब ए-लिस्ट फिल्में नहीं मिल रही हैं। मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं। मेरे जहाज के डूबने के लिए मैं खुद को ही दोषी मानता हूं।'

श‍िल्‍पा शेट्टी ने 2005 में जीता था 'ब‍िग ब्रदर' शो

जानकारी के लिए बता दें कि 'बिग ब्रदर' वही शो है, जिसकी तर्ज में भारत में सलमान खान का शो 'बिग बॉस' आता है। साल 2005 में 'बिग ब्रदर' शो भारत में तब चर्चा में आया था, जब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इसे जीता था। हालांकि, तब यह विवादों में भी रहा, क्‍योंकि वहां श‍िल्‍पा को लेकर नस्लीय टिप्‍पणी भी की गई थी।

  • admin

    Related Posts

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    शूटरों को मिली राहत: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 1000 रायफलें देने का आदेश दिया

    45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

    सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका