एक मिनट में पूरा होगा एक घंटे का सफर, दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बना रहा चीन

चीन
चीन अपने इंजीनियरिंग मार्वल के एक और नमूने को जल्द ही पूरी दुनिया के सामने पेश करने जा रहा है। दरअसल चीन इन दिनों दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण करवा रहा है और इसे इसी साल खोला भी जा सकता है। इस पुल का नाम हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज रखा गया है और बनने से पहले ही यह चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में पुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग अपनी सांसें रोकने को मजबूर हो रहे हैं। यह पुल देश के ग्रामीण इलाकों में संपर्क स्थापित करने के अलावा प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी होगा।

द मेट्रो के मुताबिक इस पुल को बनाने में लगभग 280 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं। पुल की लंबाई की बात करें तो यह लगभग एक मील लंबा और एफिल टॉवर से लगभग 200 मीटर ऊंचा है। सबसे खास बात यह कि पुल के जरिए एक घंटे का रास्ता महज एक मिनट में तय किया जा सकेगा जिसे लोग चमत्कार का नाम भी दे रहे हैं। वहीं चीन ने इस पुल का निर्माण महज तीन साल पहले यानी 2022 में शुरू किया था और यह इस साल जून से खुलने के लिए भी तैयार है।

‘सुपर प्रोजेक्ट’
इसके बारे में जानकारी देते हुए चीनी राजनीतिज्ञ झांग शेंगलिन ने बताया, "यह सुपर प्रोजेक्ट चीन की इंजीनियरिंग क्षमताओं को दुनिया के सामने पेश करेगी और गुइझोउ के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने के लक्ष्य को बढ़ावा देगी।” उन्होंने बताया कि इसके स्टील के ढांचे का वजन लगभग 22,000 मीट्रिक टन है जो तीन एफिल टावरों के बराबर है और इसे सिर्फ दो महीनों में स्थापित कर दिया गया था।

वहीं चीफ इंजीनियर ली झाओ ने कहा है कि वह इसका हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करते है। उन्होंने कहा, "मेरे काम को आकार लेते देखना, पुल को दिन-ब-दिन बढ़ते देखना और आखिरकार घाटी के ऊपर ऊंचा खड़ा होना मुझे उपलब्धि और गर्व की अनुभूति देता है।"

admin

Related Posts

उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) महाविद्यालय का निरीक्षण किया

पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ…

अमित शाह का दावा: विकसित भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा देश

जम्मू  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी