मध्‍य प्रदेश में कई वेदर सिस्‍टम सक्रिय, मुरैना, सागर में ओले गिरे, खंडवा में गर्म रात रही, कई शहरों में बारिश की संभावना

भोपाल
अलग-अलग स्थानों पर छह मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रहली में 16.3, मवई में 6.8, पुष्पराजगढ़ में 4.2, जयतपुर में 4.0, बिजुरी में 3.8, जयसिंहनगर में 2.0, वारासिवनी में 1.3, वेकटनगर, नौगांव, अमानगंज,देवरी, सागर में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मुरैना और सागर में ओले गिरे। इस दौरान सागर में सर्वाधिक 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। खंडवा में गर्म रात्रि रही। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में वर्षा होने की संभावना है।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय
पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूर्वी राजस्थान से होकर आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त एक अन्य द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक बनी है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अभी तीन-चार दिन तक मौसम का इस तरह का मिजाज बना रह सकता हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

 

admin

Related Posts

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गए मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 वर्षीय बालक को…

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर अब भीषण जल संकट से जूझ रहा, तीन साल तक टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह है कि 35 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर आज भी पानी के मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां