अब चीन ने दिया ऐसा झटका कि हिल गई US डिफेंस इंडस्ट्री, ट्रंप डाल-डाल तो जिनपिंग पात-पात

नई दिल्ली
दुनिया की दो बड़ी महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने जहां चीनी सामानों के आयात पर टैरिफ बढ़ाते-बढ़ाते 145 फीसदी तक पहुंचा दिया है, वहीं चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिकी सामानों के आयात पर कुल 125 फीसदी तक का टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही चीन ने हॉलीवुड फिल्मों और रेयर अर्थ मिनरल्स यानी दुर्लभ खनिजों पर भी बड़ा दांव चल दिया है।

बीजिंग ने एक तरफ हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज को कम करने का फैसला किया है तो दूसरी तरफ अमेरिकी रक्षा उद्योग को सप्लाई किए जाने वाले दुर्लभ खनिजों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर प्रतिबंध से अमेरिकी डिफेंस इंडस्ट्री में खलबली मच गई है क्योंकि ये खनिज अमेरिकी लड़ाकू विमानों और अमेरिकी वायु सेना की अगली पीढ़ी के बेड़े की रीढ़ हैं। बता दें कि बोइंग से लेकर फाइटर जेट, F-47 और F-22 और अमेरिकी लड़ाकू विमानों का नेक्स्ट जेनरेशन एयर डोमिनेंस (NGAD) कार्यक्रम चीन द्वारा सप्लाई किए जाने वाले सामानों पर ज्यादा निर्भर है।

किन-किन दुर्लभ खनिजों पर बैन?
चीन ने जिन दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर बैन लगाया है, उनमें डिस्प्रोसियम, सैमरियम, गैडोलीनियम, टेरबियम, ल्यूटेटियम, स्कैंडियम और यिट्रियम शामिल हैं। बता दें कि डिस्प्रोसियम उच्च तापमान वाले मैग्नेट में उपयोग किया जाता है। चूंकि जेट इंजन और इस तरह की चीजों को उच्च तापमान वाले मैग्नेट की दरकार होती है इसलिए डिस्प्रोसियम का इस्तेमाल किया जाता है। यह खनिज तत्व उच्च तापमान पर भी मैग्नेट का चुंबकीय गुण बनाए रखने में सहायक होता है। इसी तरह यिट्रियम उच्च तापमान वाले जेट इंजन कोटिंग्स, हाई फ्रीक्वेंसी वाले रडार सिस्टम और सटीक लेजर के लिए जरूरी है। यह विमान के इंजन को उड़ान के बीच में पिघलने से रोकता है और टर्बाइन ब्लेड पर थर्मल बैरियर कोटिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा टाइटेनियम, टंगस्टन और नियोबियम जैसे मेटल्स लड़ाकू विमानों को हीट रेसिस्टेन्ट बनाने, उसकी संरचना को आकार देने और स्टील्थ कोटिंग्स में मददगार होते हैं।

डिफेंस इंडस्ट्री के अलावा और कहां इस्तेमाल?
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दुर्लभ खनिज डिफेंस इंडस्ट्री के अलावा कम्प्यूटर, चिप निर्माण और इलेक्ट्रिकल वाहनों के निर्माण लिए भी जरूरी हैं। गैलियम रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के निर्माण में सहायक है। इसका इस्तेमाल AI और उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर्स और माइक्रोचिप्स में भी जरूरी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिका में ऐसे दुर्लभ खनिजों का 70 फीसदी हिस्सा चीन से आयात होकर आता है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि चीन के अलावा रूस और ईरान भी ऐसे खनिजों के भंडार पर नियंत्रण रखते हैं। कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस में प्रोफेसर टॉम ब्रैडी के मुताबिक, "ये मिनरल्स निश्चित रूप से चीन के तरकश में ऐसे तीर हैं जो ट्रंप लगातार बढ़ते टैरिफ का जवाब दे सकते हैं।"

  • admin

    Related Posts

    उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) महाविद्यालय का निरीक्षण किया

    पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ…

    अमित शाह का दावा: विकसित भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा देश

    जम्मू  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी