रतलाम में बैनर लगाकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बताया गद्दार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर एफआईआर की मांग

रतलाम
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का फोटो लगा बैनर लगाकर वक्फ बिल के विरोध में वोटिंग करने पर वतन, धर्म व पूवर्जों का गद्दार बताने को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। वक्फ बिल का विरोध करने को लेकर यह बैनर गुरुवार रात शहर के दो बत्ती चौराहे स्थित एक भवन पर लगाया गया था। कुछ ही देर में इसका फोटों सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। कुछ समय बाद किसी ने बैनर हटा दिया। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस ने स्टेशन रोड थाने पर प्रदर्शन व धरना देकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विपल्व जैन व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की।
 
यह था पूरा मामला
दोपहर करीब सवा बारह बजे सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष कमरूद्दीन कछवाय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव यास्मीन शेरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता स्टेशन रोड था परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद टीआई स्वराज डाबी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

जांच कर कार्रवाई करने की बात कहने पपर कांग्रेसजन नाराज हो गए और तत्काल प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए थाने के गेट के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी करते करने लगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन में पार्षद नासिर कुरैशी, वहीद शेरानी, कांग्रेस नेता रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, ब्लाक अध्यक्ष बसंत पंडया, वीरेंद्र प्रतापसिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, जोएब आरिफ, इक्का बेलूत आदि भी शामिल थे।

प्रकरण दर्ज नहीं होने पर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका जाएगा
भाजपा तानाशाही कर रही है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बैनर लगाए हैं। हमने पुलिस को प्रमाण दिए हैं। कल तक एफआईआर नहीं होती है तो फिर सड़क पर उतरेंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जो बैनर लगाया गया है, उसकी भाषा अपराध की श्रेणी में आती है।

जिन्होंने विरोध किया, उन सबके बैनर जाएंगे
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का इतिहास उठाकर देखोगे तो राजा-महाराज के समय से वो व उनका परिवार गद्दार ही रहा है। बात कांग्रेस की जाए तो उसने सिर्फ मुस्लिमों को वोट बैंक माना है। उनकी स्थिति में कैसे सुधार हो, उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य का अधिकार मिले, उनकी चिंता नहीं की। आज भाजपा उनकी चिंता कर रही है। अच्छी पहल के साथ वक्फ बिल पास किया गया है। विरोध करने वाले बेनकाब होना चाहिए। दिग्विजय सिंह प्रदेश के नेता है, इसलिए प्रदेश में उनके बैनर लगाए है। जहां-जहां जिन लोगों ने बिल का विरोध किया है, वहां-वहां उनके बैनर लगाए जाएगे।

 

  • admin

    Related Posts

    भोपाल में जनगणना तैयारी तेज, हुजूर-बैरसिया के 2.10 लाख मकानों की गणना पूरी

    भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया जा रहा है।इसमें नगरीय क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में तहसील व पंचायत…

    जरूरी खबर: MP में लगातार छुट्टियां, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहने से पहले कर लें ये काम

    भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून का महीना शुरू होने वाला है। जून के महीने में स्कूलों और बैंक आदि में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे