एमसीबी : खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान

एमसीबी

वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अपने अथक परिश्रम और सजग निगरानी से राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिले के लिए 75 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने 78.92 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर 105 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता विभाग की योजनाबद्ध कार्यशैली, सतत निगरानी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रतिफल है। खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित मुख्य खनिज कोयला सहित गौण खनिज-गिट्टी (साधारण पत्थर) रेत आदि की नियमित निगरानी की गई। साथ ही अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र भ्रमण को लगातार प्राथमिकता दी गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों से संबंधित 186 प्रकरणों को चिन्हित करते हुए विभाग ने कठोर कार्रवाई की और कुल 42.73 लाख रुपये की अर्थदंड/समझौता राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई। खनिज विभाग की इस शानदार सफलता में खनि अधिकारी दयानंद तिग्गा के नेतृत्व में खनि निरीक्षक आदित्य मानकर, खनिज सुपरवाइजर सुंदरलाल साहू, खनिज सिपाही उपेन्द्र सिंह, राजकुमार यादव, भूषण लाल चौहान, सहायक ग्रेड-02 दिनेश सिंह तथा अनुरेखक श्रीमती कविता सिंग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। खनिज विभाग की यह उपलब्धि जिले की आर्थिक प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा में बड़ी चूक: बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार, कई पर गंभीर अपराधों के आरोप

    अंबिकापुर अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से बुधवार रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए. फरार होने से पहले किशोरों ने ड्यूटी पर…

    भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

    रायपुर. प्रदेश में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरण एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित भारत माता वाहिनी योजना के तहत प्रभावी पहल की जा रही है। राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर