ओलंप‍िक में क्रिकेट की 128 साल बाद ऐत‍िहास‍िक वापसी, 1900 के बाद पहली बार क्रिकेट ओलंपिक में शामिलहोगा

मुंबई

ओलंप‍िक में क्रिकेट की 128 साल बाद ऐत‍िहास‍िक वापसी (कमबैक) होने जा रही है. क्रिकेट का खेल लॉस एंजेल‍िस 2028 ओलंपिक खेलों में शामिल होगा. वहीं 1900 के पेरिस ओलंपिक के बाद यह पहली बार होगा जब क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाह रहा है. तब यहां केवल एक ही मैच खेला गया था.

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने पुष्टि की है कि क्रिकेट 128 वर्षों में पहली बार ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में छह टीमें ह‍िस्सा लेंगे. इवेंट में कुल 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

क्रिकेट उन पांच नए खेलों में से एक है जिन्हें लॉस एंजेल‍िस ओलंपिक में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही इसमें स्क्वैश, फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल और लैक्रोस भी शामिल हैं. ओलंपिक में क्रिकेट के लिए क्वाल‍िफ‍िकेशन क्राइटेर‍िया अभी तक फाइनल नहीं हुआ है.  

टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के विपरीत, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग 100 देशों द्वारा खेला जाता है, जिससे क्वाल‍िफ‍िकेशन प्रोसेस काफी चैलेंज‍िंग होगी. वहीं खास बात यह है कि मेजबान के रूप में अमेरिका  को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिल सकता है.

लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए इवेंट प्रोग्राम को आईओसी एग्जीक्यूट‍िव बोर्ड ने बुधवार (9 अप्रैल) को मंजूरी दी. 2028 के ओलंप‍िक में कुल 351 मेडल इवेंट होंगे. जो पेरिस ओलंपिक से 22 ज्यादा हैं. आईओसी ने घोषणा की कि कोर एथलीट कोटा 10,500 पर बना रहेगा, साथ ही पांच नए खेलों में 698 अतिरिक्त एथलीट आवंट‍ित होंगे.

क्रिकेट ने हाल ही में मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में फिर से वापसी की है. बर्मिंघम में 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया. जहां ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड और भारत ने स‍िल्वर मेडल जीता. हांगझोऊ में आयोजित 2023 एश‍ियन गेम्स में 14 पुरुष टीमों और 9 महिला टीमों ने भाग लिया, जिसमें भारत ने दोनों कैटगरी में गोल्ड मेडल जीता था.

2021 में शुरू हुआ था प्रोसेस
लॉस एंजिल्स खेलों में क्रिकेट को शामिल करने का प्रोसेस  अगस्त 2021 में शुरू हुआ.  तब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने औपचारिक रूप से इसे शामिल करने के लिए कैंपेन चलाया था. इसके परिणामस्वरूप ICC और LA28 ऑर्गनाइज‍िंग कमेटी के बीच एक कोलैबरेशन एफर्ट हुआ, जो अक्टूबर 2023 में खत्म हुआ. तब क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर पांच नए खेलों में से एक के रूप में प्रस्तावित किया गया था.

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह पहले से ही ब्रिस्बेन 2032 सहित भविष्य के ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रहे हैं. पूर्व बीसीसीआई सच‍िव ने 2028 में क्रिकेट को ओलंपिक मंच पर लाने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

कब हुआ था ओलंप‍िक में क्रिकेट

केवल एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल हुआ था. तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था. ग्रेट ब्रिटेन गोल्ड और फ्रांस स‍िल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहा थी. तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच उस ओलंपिक में क्रिकेट का सिर्फ एक मैच खेला गया था और इसी को फाइनल का र‍िजल्ट घोष‍ित किया गया था.

 

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव