यमुना सफाई पर पहले के मुकाबले बहुत फर्क आ गया, सभी टारगेट समय से पूरे हो रहे हैं: सीएम

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना सफाई के मुद्दे पर दिल्लीवालों को एक खुशखबरी दी है। रेखा गुप्ता ने गुरुवार दिल्ली के उन बड़े नालों की सफाई का कामकाज जांचा, जो यमुना में जाकर गिरते हैं और इसके प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताए जाते हैं। सीएम ने कहा कि पहले के मुकाबले बहुत फर्क आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी टारगेट समय से पूरे हो रहे हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश साहिब सिंह ने वजीराबाद, नजफगढ़ जैसे बड़े नालों की सफाई के काम का निरीक्षण किया। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने एलजी साहब के साथ उन सभी नालों का निरीक्षण किया है जो यमुना में जाकर गिरते हैं। वजीराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन नालों की सफाई से यमुना में फर्क आ रहा है।

रेखा गुप्ता ने कहा, 'जब बात होती है कि यमुना की सफाई के लिए क्या किया जा रहा है, तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि 22 नाले जो यमुना में जाकर गिरते हैं उनसे गाद निकालने का काम चल रहा है। उनके लिए एसटीपी बनाए जा रहे हैं। हर 15 दिन बाद दौरा किया जा रहा है। यमुना सफाई के लिए ही यह सारा काम चल रहा है। पिछली बार जो हमने विजिट किया और आज में बहुत बड़ा फर्क आप सबने देखा।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस स्पीड में काम हो रहा है, जिस गति से मशीनें यहां लगी हैं। जो टारगेट था सफाई का, गाद निकालने का, उसे यहां से उठाने का वह सारे टारगेट पूरे हो रहे हैं। सरकार प्रतिबद्ध है सभी बड़े नालों की सफाई के लिए, एक अच्छा वातावरण, जिसमें दूषित हवाएं ना हों और नाले अपनी रफ्तार से बहें, रुकावटों को हटाया जाए और अंत में जब ये यमुना में गिरें तो साफ स्वरूप में रहें ताकि नदी दूषित ना हो।

मुख्यमंत्री ने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कभी एसी कमरों से बाहर निकलकर कभी यह चिंता नहीं की कि इन नालों पर आकर खड़े होने की जरूरत है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की अनुपस्थिति में एलजी साहब ने इस काम को संभाला और आज भी मुस्तैद हैं। उन्होंने दिल्लीवालों की बेहतर सुविधा के लिए उनकी सरकार एक टीम के रूप में काम कर रही है।

admin

Related Posts

ट्रेन टिकट के लिए हाहाकार! मिनटों में लंबी वेटिंग, इन रूट्स पर सीट मिलना हुआ मुश्किल

 नई दिल्ली एक मिनट के भीतर एसी थर्ड क्लास की 165 सीटें फुल, 3 मिनट में 300 वेटिंग और 10 मिनट में स्लीपर और थर्ड के साथ ही सेकेंड और…

26 मार्च को बनेगा इतिहास: अक्षरधाम में दुनिया की सबसे ऊंची ‘एक पैर’ पर खड़ी प्रतिमा का अनावरण

दिल्ली दिल्ली का स्वामि‍नारायण अक्षरधाम 26 मार्च को एक ऐसे ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है, जो विश्व रिकॉर्ड के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र बनेगा। वैश्विक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग