पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट उछाली हैं, मारपीट की आ गई नौबत

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है। वीडियो में वह क्रिकेट फैंस की तरफ टीम की एक टी-शर्ट को उछालती हैं, जिसके बाद फैंस में उसे पाने के लिए होड़ मच जाती है। वे एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। नौबत मारपीट तक की आ जाती है। वीडियो में एक पुलिसवाला बीच-बचाव भी करता दिख रहा है। वैसे प्रीति जिंटा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है कि क्रिकेट मैच देख रहे दर्शकों की तरफ अपनी टीम की टी-शर्ट को उछाला है। 2023 में भी उन्होंने ऐसा किया था।

कब का है वीडियो?
वीडियो संभवतः
मंगलवार 8 अप्रैल का है। उस दिन मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ था जिसे पंजाब ने 18 रनों से जीता था। वीडियो मैच के दौरान ही किसी वक्त का है।

वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान प्रीति जिंटा स्टेडियम की ग्राउंड से सटी गैलरी में चहकते हुए चलती दिख रही हैं। उन्हें देखकर कुछ दर्शक उनका नाम पुकारने लगते हैं जिसके बाद वह अपने मोबाइल फोन से दर्शकों का वीडियो बनाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में पंजाब किंग्स की जर्सी वाली टी-शर्ट भी है। अचानक उत्साह में उन्होंने टी-शर्ट को दर्शकों की तरफ उछाल दिया। उसे पाने के लिए कई दर्शकों में होड़ मच गई। होड़ तक तो ठीक था, नौबत मारपीट की आ गई। अगर पुलिसवाला वहां बीचबचाव नहीं कर रहा होता तो शायद टी-शर्ट के लिए भिड़े दर्शकों में दे-दनादन भी शुरू हो जाता।

पंजाब ने चेन्नई को हराया था
मंगलवार को खेले गए मैच में पंजाब ने चेन्नई को शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने प्रियांश आर्य के तूफानी शतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। इस तरह उसे इस मैच में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने