मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के फैसले का हम स्वागत करते हैं: कांग्रेस नेता नाना पटोले

अहमदाबाद
महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को मिडिया से बात करते हुए मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर खुशी जताई। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पटोले ने कहा, ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग, जो देश का पैसा लूट कर भागे, भाजपा ने ही उनका सहयोग किया। हमारा सवाल है कि उन्हें क्यों नहीं वापस लाया गया।"

यूपीए सरकार के समय के गुनहगारों को मोदी सरकार सजा दिलवा रही है, भाजपा नेताओं के इस बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, "सरकार किसी की भी हो, गुनहगारों को सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस सरकार ने हमेशा इसे प्राथमिकता दी है। भाजपा सरकार ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या और दाऊद को भी देश में लाना चाहती थी, उसका क्या हुआ? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।"

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम में उलझे हैं और ओबीसी ने हमारा साथ छोड़ दिया है। इस बयान का पटोले ने समर्थन करते हुए कहा, "जो भी राजनीतिक नुकसान होता है। उसकी चर्चा की जाती है। कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो बोलेंगे, वही भाजपा है। ऐसे में राहुल गांधी ने जो कहा है, वो सही है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को ताकत देने के लिए अधिवेशन का आयोजन हुआ। अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन से सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश को ताकत मिलेगी। यह सरदार पटेल और महात्मा गांधी की भूमि है। यहां से कांग्रेस को ताकत मिलती रही है और मुझे उम्मीद है कि इस अधिवेशन से कांग्रेस को पूरे देश में ताकत मिलेगी।"

  • admin

    Related Posts

    5.4 तीव्रता के भूकंप से कांपा बांग्लादेश, कोलकाता सहित सीमावर्ती इलाकों में दहशत

    कोलकाता पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कई शहरों में शुक्रवार दोपहर (27 फरवरी) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप…

    भारत के दुश्मनों पर भारी पड़ेगा युद्धपोत अंजदीप, नौसेना की शक्ति में ऐतिहासिक इजाफा

    चेन्नई भारतीय नौसेना की समंदर में ताकत बढ़ चुकी है। नौसेना को एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत अंजदीप मिल गया है। उथले पानी में काम करने की क्षमता वाले आठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट