जुनून है खेल का, जज़्बा है जीत का बंजी के मैदान से उड़ान भरते सपनों का कारवां

मनेन्द्रगढ़

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम बंजी स्थित खेलो इंडिया लघु कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र में युवा खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना है। प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में 12 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग दो दर्जन खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। इन खिलाड़ियों को फेडरेशन कप, छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग (CKPL) एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, 19 से 25 वर्ष के युवा खिलाड़ी भी उन्नत स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

प्रशिक्षण केंद्र का संचालन जिला कबड्डी संघ के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष श्री आनंद कुमार मरकाम हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी अनुभवी कोच रूप सिंह मरकाम द्वारा निभाई जा रही है, जिनका वर्षों का अनुभव युवाओं के मार्गदर्शन में योगदान दे रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा (भगतबाबू) प्रशिक्षण शिविर का दौरा कर खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कबड्डी के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। आनन्द सिंह मरकाम, जो कि कबड्डी संघ के सक्रिय सदस्य हैं, क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके अनुसार, "हमारा लक्ष्य है कि यहां के खिलाड़ी केवल राज्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कबड्डी में अपनी पहचान बनाएं। "यह केंद्र खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत खेल संस्कृति को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

  • admin

    Related Posts

    कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

    रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

    राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

    रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 1 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें