गरियाबंद : राजस्व पखवाड़ा के दूसरे दिन 365 आवेदनों का किया गया निराकरण

गरियाबंद

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दूसरे दिन सभी तहसीलों के 12 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 434 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से स्थल पर 365 त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अमलीपदर तहसील के सरगीगुड़ा राजस्व शिविर में 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 63 आवेदन स्थल पर ही निराकृत किया गया। इसी प्रकार देवभोग तहसील के दरलीपारा में 24 आवेदन में से 23 का निराकरण, घुमरगुड़ा में 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 36 आवेदन निराकरण, मुड़ागांव में 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 14 आवेदन का निराकरण, बाड़ीगांव में 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमंे 27 आवेदन का निराकरण किया गया। राजिम तहसील के पोखरा में 83 आवेदन में से 82 निराकरण, मैनपुर तहसील के गोपालपुर में 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 11 निराकरण, छुरा तहसील के अमेठी शिविर में प्राप्त 27 आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण किया गया। अतरमरा शिविर में 23 आवेदन में से 21 आवेदन का निराकृत किया गया। गरियाबंद तहसील के पारागांव शिविर में 21 आवेदन में से 11 का निराकरण एवं मरौदा शिविर में 7 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार फिंगेश्वर तहसील के पाली शिविर स्थल में 53 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 50 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष लंबित आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर इस अभियान से गांवों में राजस्व मामलों के निपटारे की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण करवाएं।

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के Bastar में टेक्नोलॉजी की दस्तक: 10,000 छात्र AI से होंगे लैस, शिक्षा में बड़ा बदलाव

    जगदलपुर. बस्तर की शिक्षा व्यवस्था अब तकनीक के नए दौर में प्रवेश कर रही है। जिला प्रशासन ने 10 हजार छात्रों को एआई शिक्षा से जोड़ने की तैयारी की है।…

    युवाओं की मौत से हड़कंप: Gariaband में 15 दिन में 3 सुसाइड, अब करियर गाइडेंस कैंप से समाधान की कोशिश

    गरियाबंद. जहां 15 दिनों में 3 युवाओं ने आत्महत्या कर ली, उसी थाना क्षेत्र में प्रभारी एसपी ने थाना कैम्पस में करियर गाइडेंस कैंप लगाया. कैंप के जरिए 100 से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 1 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र