मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान, इंदौर में पिछले 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड

इंदौर
 गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. इंदौर में भी इस समय पारा 40 डिग्री तक पहुंच रहा है. इस साल की गर्मी ने इंदौर के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जबकि अभी अप्रैल का पहला पखवाड़ा ही चल रहा है. तापमान बढ़ने से आगजनी की भी घटनाएं सामने आ रही हैं. कई जगह तो गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जा रही है. वहीं, बिजली के ट्रांसफार्मर भी इस भीषण गर्मी का शिकार हो रहे हैं.
इंदौर में पिछले 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार यानी 7 अप्रैल को दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था. इस साल का यह सबसे अधिक तापमान था. वहीं 7 अप्रैल के तापमान ने तारीखों के लिहाज से इंदौर में पिछले 10 सालों के 2 रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

इनमें 2020 में 16 अप्रैल को 39.7 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 17 अप्रैल को 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था. हालांकि, 2019 में अप्रैल का सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड था. इस तरह, इस साल के तापमान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

कई शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर के अलावा नर्मदापुरम और रतलाम जैसे शहरों में सोमवार को सीजन का सबसे ऊंचा तापमान देखा गया, जबकि प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ. मौसम विभाग की माने तो, मंगलवार को भी अत्यधिक गर्मी बनी रहेगी. साथ ही, 9-10 अप्रैल को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और भी बढ़ने की संभावना है. तापमान बढ़ने के कारण सोमवार को इंदौर के परदेसीपुरा में एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. इससे पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया. जिस वजह से इस भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों की परेशानियां और बढ़ गई.

कई शहरों में हीट वेव की जताई जा रही आशंका

मौसम विभाग ने प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि इंदौर, उज्जैन और धार में रातों में भी तापमान काफी ऊंचा रहेगा. इन इलाकों में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. इसके अलावा 9 और 10 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हीट वेव चलने की संभावना जताई जा रही है. इस भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद 11 अप्रैल से जताई जा रही है, जब पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन तब तक तेज गर्मी का असर बना रहेगा.

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

सोमवार को मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में तापमान 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. भोपाल में 41.6, इंदौर 40.6, ग्वालियर 41.7, जबलपुर 40.7 और उज्जैन 42.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया.

admin

Related Posts

उपभोक्ताओं के मनोविज्ञान पर शोध बना सफलता की सीढ़ी, डॉ. शिवानी सोनी ने हासिल की PhD डिग्री

बेटियों के जज्बे को मिली शोध की 'डिग्री': डॉ. शिवानी सोनी ने हासिल की PhD की उपाधि  ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन शॉपिंग उपभोक्ता के मन की गहराई नापकर मिली सफलता  भोपाल…

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, MP में धड़ाधड़ होंगे तबादले; CM मोहन ने दिए बड़े संकेत

भोपाल  मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जी हां लंबे समय से कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटाई जा सकती है। इसके बाद धड़ाधड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब