सराफा व्यवसायी की हत्या कर लाश को बोरे में डालकर लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

 सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के सदर थाना इलाके के बरगदवा गांव के पास शनिवार देर रात एक सराफा व्यवसायी की हत्या करके शव बोरी में बांधकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि व्यवसायी पड़ोसी बर्तन व्यापारी के घर हार देने गया था। व्यवसायी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी व्यापारी और एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है।

सदर थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास शनिवार देर रात चकरोड से गुजर रहे लोगों ने खेत में कुछ जलता देखा। करीब पहुंचे तो बोरी में लाश जलती देख पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक शव का कुछ हिस्सा जल चुका था। पुलिस की जांच में पता चला कि मोहाना थाने में एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पुलिस शव मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार की सुबह मोहाना थाना क्षेत्र के भगवानुर गांव के टोला चैनपुर निवासी बलिराम वर्मा मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान अपने भाई सुनील वर्मा (22) के रूप में की। बलिराम ने बताया कि उसके भाई ने रमवापुर चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान खोली थी।

शनिवार को भी वह दुकान पर गया था और शाम को करीब छह बजे बात हुई तो उसने बताया कि वह पड़ोस के बर्तन व्यापारी गौहनिया निवासी हबीबुल्लाह के घर हार देने जा रहा है। शाम साढ़े छह बजे के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिलने लगा।
 
आभूषण का बैग और नकदी गायब
काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर रात में मोहाना थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुबह लाश मिलने की जानकारी हुई। बलिराम ने आरोप लगाया कि गौहनिया निवासी हबीबुल्लाह और कृष्णा वर्मा ने उसके भाई की हत्या की है। आभूषण का बैग और नकदी गायब है। एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हत्या का तरीका कर रहा बड़ी वजह की तरफ इशारा
सराफा व्यवसायी सुनील वर्मा की हत्या के बाद पेट्रोल डालकर शव जलाकर उसका नामोनिशान मिटाने की कोशिश की गई। रविवार को मोर्चरी पहुंचे लोगों का कहना था कि हत्या का यह तरीका वारदात के पीछे किसी बड़ी वजह की तरफ इशारा कर रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि मामला अगर सिर्फ जेवर लूटने का होता तो मारपीट कर जेवर लूट लिया जाता। हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश बड़े सवाल खड़े कर रही है।

 सुनील छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई बलिराम ने बताया कि सुनील की 25 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। अचानक सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। रविवार को सुनील के परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मोर्चरी पर पहुंचे लोग इस मामले पर चर्चा करते रहे।
 
पहले मारा, फिर आग लगाई
लोगों का कहना था कि हत्यारे ने पहले मारा है उसके बाद बोरी में भरा और जलाकर नामोनिशान मिटाने की कोशिश। अगर सिर्फ जेवर लूटने की मंशा होती तो लूटने के बाद हत्या कर शव दूर लाकर नहीं फेंकता, इसमें पकड़े जाने का डर था।

 साजिश के तहत हत्या की
सूत्रों के मुताबिक जांच में जुटी पुलिस भी मान रही है कि हत्या का तरीका बता रहा है कि मारने वाला किसी बात को लेकर आक्रोशित था। साजिश के तहत इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, सुनील के लोगों से संबंध और पूर्व में विवादों की भी जांच कर रही है।

अधजली लाश मिलने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव की पहचान हाे गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। लूट के साथ अन्य एंगिल पर भी जांच कराई जा रही है। मामले का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।-सिद्धार्थ, एएसपी

  • admin

    Related Posts

    डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में आने का दिया निमंत्रण

    उप मुख्यमंत्री की जर्मनी के प्रतिनिधि मंडल से लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर व नवाचार पर चर्चा   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में केल्स्टरबाख के मेयर, राउनहाइम के मेयर तथा…

    जर्मनी की टेक कंपनी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी

    लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं फ्रैंकफर्ट में यूपी प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक, हेल्थ-टेक और एआई सहयोग पर बनी सहमति जर्मनी की टेक कंपनी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    सेमीफाइनल की राह या बाहर का रास्ता: न्यूजीलैंड मैच में श्रीलंका को दिखाना होगा दम

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप में भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे के कोच का आत्मविश्वास, जस्टिन सैमन्स ने कही ये बात

    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 1 views
    साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के सेमीफाइनल सपने को झटका, बदलाव की ओर रुख

    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    क्या फिर दौड़ेगी F1 कारें? बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अडानी ग्रुप की नजर

    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त